Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग को उत्साहित करने पर केंद्रित रहेगा प्रोग्रैसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन

5 और 6 दिसंबर को मोहाली में आयोजित होने जा रहे निवेशक सम्मेलन के द्वारा 9 क्षेत्रों की 18 इकाईयों को मिलेगा लाभ-विनी महाजन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Nov 2019

Last updated on: Nov 19, 2019, 00:00 IST

5 और 6 दिसंबर को आई.एस.बी मोहाली में आयोजित होने जा रहे प्रोग्रैसिव पंजाब इनवैस्टर समिट का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम दर्जे के उद्योगों (एम.एस.एम.ईज़) को प्रफुल्लित करना है और ग्लोबल वैल्यू चेन में भागीदारी डालकर एम.एस.एम.ई. को वैश्विक स्तर पर उभारना है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह की दूरदर्शी नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य भर में एम.एस.एम.ईज़ के उच्च स्तरीय विकास के उद्देश्य से पहले ही प्रशंसनीय प्रयास शुरु किए हैं और यह मैगा प्रोग्राम ऐसे ज़रुरी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।राज्य में छोटे और मध्यम उद्योगों (एमएसएमईज़) को और उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा पहले ही पंजाब राज्य में एम.एस.एम.ई. पुरस्कारों की शुरुआत की गई है। यह अवॉर्ड कृषि और फूड प्रोसैसिंग, ऑटोमोबाईल्ज़ और ऑटो पार्टस, कपड़ा उद्योग, इंजीनियरिंग, फार्मासूटीकल, आई.टी. और इलैक्ट्रॉनिक्स, खेल, दस्तकारी और चमड़ा उद्योग में काम करने वाले पंजाब आधारित उद्योगों (एम.एस.एम.ई) को दिए जाएंगे।आज यहाँ जानकारी देते हुए निवेश प्रोत्साहन के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ए.सी.एस) विनी महाजन ने बताया कि उपरोक्त नौ श्रेणियों में 18 के करीब पुरस्कार दिए जाएंगे। ए.सी.एस ने कहा कि 5 और 6 दिसंबर को निवेशक सम्मेलन के दौरान उक्त क्षेत्र में प्राप्तियां हासिल करने वालों को 1 लाख रुपए के नकद इनाम के अलावा एक प्रशंसा पत्र भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन 9 क्षेत्रों में कुल दो-दो पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें एक सूक्ष्म/ छोटे उद्योग को और दूसरा मध्यम उद्योग को दिया जायेगा। राज्य द्वारा किये इन सहृदय यत्नों से युवा टैक्नोक्रैटस में उद्यमता की भावना पैदा करने में मदद मिलेगी।

विनी महाजन ने कहा कि राज्य सरकार एम.एस.एम.ई की स्थापना में सहायता के लिए बुनियादी ढांचे और सहायक सुधारों के रूप में एक सभ्य मंच (लांच पैड) मुहैया करवा कर राज्य में उद्यमता की भावना को उत्साहित कर रही है। विनी महाजन ने कहा कि सम्मेलन पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विक्रेता/सहयोग से मज़बूत एम.एस.एम.ई. इकाई स्थापित करने को उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार न सिफऱ् एमएसएमई को आर्थिक विकास और रोजग़ार के मुख्य केंद्र के तौर पर पहचाने जाने वाली अग्रणी सकरार है बल्कि पिछले कई सालों में सरकार ने इन उद्योगों के संपूर्ण विकास और सर्वपक्षीय विकास को समर्थन देने के लिए कई ढांचागत सुधार किये और सहायक ढांचों का निर्माण किया।राज्य ने एम.एस.एम.ईज़ के लिए उद्योग समर्थकीय नीतियों और पहलकदमियों को प्रफुल्लित करने के लिए एक बहुत ही बढिय़ा माहौल सृजन किया है। एम.एस.एम.ईज़ औद्योगिक और व्यापारिक विकास नीति -2017 के अनुसार बड़ी इकाईयों की तजऱ् पर इन रियायतों का लाभ लेने के अलावा बिजली के 5 रुपए प्रति यूनिट के प्रतियोगी दर, राज्यीय और अंतरराज्यीय बिक्री पर 7 सालों के लिए 100 प्रतिशत एफ.सी.आई. तक जी.एस.टी. की 100 प्रतिशत अदायगी, बिजली कर में 7 सालों के लिए 100 प्रतिशत छूट, स्टैंप ड्यूटी से 100 प्रतिशत छूट / अदायगी और एम.एस.एम.ईज़ आधुनिकीकरण/ विभिन्नता पर केन्द्रित करने के साथ अन्य और ज्य़ादा लाभ ले रहे हैं। राज्य सरकार ने 3 सितम्बर, 2019 को सार्वजनिक खरीद (मेक इन पंजाब को प्राथमिकता) आदेश 2019 को अधिसूचित किया था जिसमें सार्वजनिक खरीद के दौरान खरीद प्राथमिकता स्थानीय उत्पादकों को दी जायेगी।उन्होंने बताया कि यह नीति वस्तुओं के निर्माण और उत्पादन को उत्साहित करने और स्थानीय उत्पादन को उत्साहित करने के लिए बनाई गई है, जिससे आय में वृद्धि, रोजग़ार सृजन और एम.एस.एम.ईज़ इकाईयों का विस्तार होगा।विनी महाजन ने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन राज्य में बड़े निवेशों को आकर्षित करने के लिए उत्प्रेरक के तौर पर काम करेगा, जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि पिछले ढाई सालों के दौरान 50,000 करोड़ रुपए का निवेश द्वारा इसका आधार पहले ही बांधा जा चुका है।

 

Tags: Vinny Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD