Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सलाहकार फारूक खान ने अधिकारियों को सर्दियों के दौरान लोगों के लिए परेशानी मुक्त सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये

श्रीनगर में पहली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 16 Nov 2019

Last updated on: Nov 16, 2019, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने आज एक विस्तृत बर्फबारी पूर्व समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर अधिकारियों को खराब मौसम के मध्यनजर किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए समन्वय से काम करने के निर्देष दिये।सलाहकार ने आज यहां अधिकारियों की एक बैठक में पिछले  सप्ताह हुई भारी बर्फबारी के कारण कष्मीर घाटी में स्थिति की समीक्षा की।बैठक में सम्बोधित करते हुए सलाहकार ने सभी विभागों के एचओडी से सडक सम्पर्क, बिजली तथा जलापूर्ति के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को सुनिश्चित करने में उनके द्वारा उठाये गये कदमों की विस्तृत जानकारी मांगी।सलाहकार ने अधिकारियों को एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिये जो 24 घंटे काम करेगा और मौसम स्थिति के आकलन को अपडेट करेगा और किसी भी आपातकालीन स्थिति के समय में तेजी से प्रक्रिया देगा।सलाहकार ने आरएंडबी, पीडीडी, पीएचई तथा आईएंडएफसी के मुख्य अभियंताओं के अलावा आयुक्त एसएमसी को सेवाओं की सुचारू आपूर्ति के लिए जिला स्तर टीमों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिये।सलाहकार ने बर्फ निकासी तथा अन्य बहाली कार्यो से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की मांग की।उन्हे बताया गया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग तथा आरएंडीबी विभाग ने कश्मीर घाटी में लगभग 400 बर्फ हटाने की मशीने तैनात की है।निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति ने बैठक मे बताया कि सम्बंधित विभाग तथा  भारतीय खाद्य निगम द्वारा कश्मीर घाटी में पर्याप्त राशन रखा गया है और इंधन का भंडारण भी रखा गया है। शिक्षा क्षेत्र पर सलाहकार ने अधिकारियों, विशेशकर निदेशक शिक्शा कश्मीर को छात्रों को उनके परीक्षा केन्द्रों में ताप सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। बैठक मे बताया गया कि 664 शिक्षा केन्द्रों को परीक्षा समय के दौरान ताप सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। हिमस्खलन प्रवण क्षेत्रों से सम्बंधित मंडलायुक्त कश्मीर ने बैठक को सुचित किया कि एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है जिन्हें कडी निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में मंडलायुक्त कश्मीर, उपायुक्त श्रीनगर, जीएमसी श्रीनगर के पिंरसिपल/डीन, निदेशक स्कूली शिक्शा कश्मीर तथा गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Farooq Ahmed Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD