Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत : राकेश प्रजापति

नशा निवारण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 15 Nov 2019

Last updated on: Nov 15, 2019, 00:00 IST

नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रदेश में आज से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कचहरी अड्डा हनुमान मन्दिर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली हनुमान मन्दिर से शुरू होकर गांधी वाटिका, कोतवाली बाजार धर्मशाला में सम्पन्न हुई। इससे पूर्व सभी को नशे जैसी बुराई से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।जगरूकता रैली में विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया। गौरतलब है कि प्रदेश भर  में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने उद्देश्य से 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक यह अभियान चलाया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। युवा पीढ़ी को इस दलदल से बचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आज का नागरिक अपना जीवन अपने अंदाज में व्यतीत करना चाहता है। इसमें किसी का हस्तक्षेप करना उसे बिल्कुल पंसद नहीं है। इस जीवन जीने की कला में वह अपनी जिम्मेदारियों से बचने का भी प्रयास कर रहा है। इसका प्रतिकूल प्रभाव परिवार और समाज पर पड़ रहा है। अभिभावकों और शिक्षकों का मार्गदर्शन बच्चों के जीवन जीने की शैली को बहुत हद तक प्रभावित करता है। हमें उन्हें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों के लिए भी जागरूक करना होगा। ऐसा नहीं करते हैं तो युवा पीढ़ी अपने जीवन और उनके दायित्वों के बारे में जिम्मेदार नहीं हो पाएंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे पर लगाम लगाने के लिए मोबाइल ऐप ड्रग फ्री हिमाचल, नशा निवारण टोल फ्री नम्बर 1908  शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति नशा बेचने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकता है।इसके अतिरिक्त नशा निवारण पर सही जानकारी और उचित सलाह पाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश, शिमला के टॉल फ्री नम्बर 1800-11-2356 पर भी प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।नशा निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या धर्मशाला में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के 25 बच्चों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या धर्मशाला की तरन्नुम प्रथम, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला की कनिका द्वितीय तथा गुरूकुल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला की शाईना ने तृतीय स्थान हासिल किया।एडीएम मस्त राम भारद्वाज ने विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।इस अवसर पर एडीसी राघव शर्मा, एसडीएम हरीश गज्जू, जिला कल्याण अधिकारी असीम सूद, तहसील कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओपी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय लोग तथा बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

 

Tags: Mix Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD