Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

सुल्तानपुर लोधी में लाईट एंड साउंड शो में पम्मा डूंमेवाल ने अपनी सुरीली आवाज़ से दर्शक किए मंत्रमुग्ध

शो को मिला भरपूर प्रोत्साहन, शो की एक झलक पाने के लिए हज़ारों की तादाद में श्रद्धालु हुए इक_े

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) , 14 Nov 2019

Last updated on: Nov 14, 2019, 00:00 IST

गुरू साहिब की बसाई इस पवित्र धरती पर पंजाब सरकार द्वारा 4 नवंबर से करवाए जा रहे ग्रैंड लाईट एंड साउंड शो को आज श्रद्धालुओं द्वारा भरपूर प्रोत्साहन दिया गया। श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और फलसफे को अत्याधुनिक तकनीक के साथ दृश्य करने वाले शो की एक झलक देखने के लिए पुड्डा ग्राउंड में हज़ारों की तादाद में श्रद्धालु इकठ्ठा हुए।यह शो श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे समागमों का एक हिस्सा थे। शो के दौरान श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को रौशनी और आवाज़ के सुमेल के द्वारा बहुत ख़ूबसूरती के साथ पेश किया गया। इसी तरह कलाकारों द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की विचारधारा से सम्बन्धित अपनी प्रस्तुतीकरण को बहुत श्रद्धा और सत्कार के साथ पेश किया गया।इस मौके पर स्थानीय निकाय विभाग के डिप्टी डायरैक्टर श्री बरजिन्दर सिंह और सचिव क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी दरबारा सिंह ने विशेष मेहमानों के तौर पर शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को यादगारी ढंग से मनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह शो मानवता को शान्ति, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाने वाले मानवता के महान पैग़म्बर श्री गुरु नानक साहब को नम्रता भरी श्रद्धाँजलि है। उन्होंने लोगों को बाबा नानक द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का न्योता दिया।इसके उपरांत प्रसिद्ध पंजाब गायक पंमा डूंमेवाल ने श्री गुरु नानक देव जी को संगीतमय श्रद्धाँजलि भेंट की। डूंमेवाल ने अपनी सुरीली आवाज़ से श्रद्धालुओं को गुरू साहिब के जीवन और शिक्षाओं के साथ जोड़ा और पूरे माहौल को रूहानी रंग में रंग दिया।कल इस संगीतमय लाईट और साउंड शो का सुल्तानपुर की धरती पर आखिरी पड़ाव होगा, जिसके बाद गायक पंमा डूंमेवाल की लगातार दूसरे दिन पेशकारी होगी और जगत गुरू साहिब श्री गुरु नानक देव जी को याद किया जायेगा।

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD