पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर महिलाओं के सत्कार के तौर पर मुख्य पंडाल में स्थित ‘गुरू नानक दरबार’ में 9 नवंबर को होने वाले सभी समागम बेबे नानकी जी को समर्पित होंगे।पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों बारे मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि पहली पातशाही द्वारा महिलाओं को जो ऊँचा स्थान गुरबानी में दिया गया है, उस पर पहरा देते हुए पंजाब सरकार द्वारा सुल्तानपुर लोधी में हो रहे समागमों के दौरान 9 नवंबर को महिलाओं के पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी, रागी, काव्य पाठ और ढाडी जत्थों को सेवा निभाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि समागम की शुरुआत प्रात:काल 11 बजे डॉ. जसमीत कौर जम्मू के जत्थे द्वारा की जायेगी इसके उपरांत 12 बजे बीबी सिमरन कौर लुधियाना का रागी जत्था कीर्तन करेगा। इसके बाद 1 बजे बीबी जसलीन कौर दिल्ली, 2 बजे डॉ. गुरिन्दर कौर दिल्ली, 3 बजे बीबी इशविनीक कौर दिल्ली, 4 बजे बीबी प्रभजोत कौर बटाला और 5 बजे से 6 बजे तक डॉ. जसबीर कौर संगतों को गुरू यश से निहाल करेंगी।संगतों को सुल्तानपुर लोधी में गुरू पर्व समागमों के दौरान बढ़-चढक़र पहुँचने की अपील करते हुए स. चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा संगत की सुविधा के लिए राज्य भर से विशेष मुफ़्त बस सेवा भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा संगत की सुविधा के लिए यातायात,पार्किंग, ठहरने के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं।