Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रूस के पूर्व उप-प्रधान मंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब में निवेश करने की रूचि जताई

निवेश पंजाब ने 5 और 6 दिसंबर को करवाए जाने वाले निवेश सम्मेलन के लिए दिया न्यौता

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Nov 2019

Last updated on: Nov 08, 2019, 00:00 IST

राज्य में रूसी कंपनियों से निवेश जुटाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने रूस के पूर्व उप-प्रधान मंत्री और रूसी स्टेट विकास निगम के चेयरमैन ईगोर शुवालोव को राज्य में होने वाले प्रोग्रैसिव निवेश सम्मेलन-2019 में रूसी प्रतिनिधिमंडल को भाग लेने के लिए न्योता दिया है। यह सम्मेलन 5 और 6 दिसंबर को इंडियन स्कूल ऑफ बिजऩेस, मोहाली में करवाया जायेगा।यह जानकारी देते हुए निवेश पंजाब के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ बताया कि पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन समेत निवेश पंजाब के सी.ई.ओ. रजत अग्रवाल के नेतृत्व में श्री इगोर शुवालोव और वी.ई.बी के उप चेयरमैन श्री तसेखोमस्की समेत 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की।प्रवक्ता ने बताया कि रूसी प्रतिनिधिमंडल भारत में स्मार्ट सिटीज़, बिजली, पानी, सेहत सहूलतें, कृषि और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्रों में साझा निवेश करने के मौके तलाश रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब सरकार के साथ सम्बन्ध कायम करने और साझे निवेश वाले क्षेत्रों की संभावनाएं तलाशने के लिए राज्य का दौरा किया। प्रवक्ता ने बताया कि स्मार्ट सिटीज़ प्रोजैक्ट के लिए राज्य सरकार की तरफ से पहले ही तीन शहरों - अमृतसर, जालंधर और लुधियाना को चुना गया है जहाँ स्मार्ट और इलैट्रिक मोबिलिटी को स्थापित करना मुख्य लक्ष्य है।

प्रतिनिधिमंडल को उद्योग स्थापित करने के क्षेत्र में विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराने के लिए परिवर्तनकारी पहलों से अवगत करवाते हुए रजत अग्रवाल ने बताया कि पिछले 2 सालों में पंजाब 50,000 करोड़ रुपए का निवेश जुटाने में सफल रहा है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को पंजाब में विशेष कर स्मार्ट सिटीज़ में निवेश करने के लाभ से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब भारत के सबसे ज्यादा शहरी आबादी वाले राज्यों में से एक है जहाँ नयी शुरुआत करने के लिए विशेष कर कृषि प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।राज्य में स्मार्ट ईलेक्ट्रोनिक्स और वाहनों के उत्पादन को उत्साहित करने के लिए लुधियाना में 380 एकड़ के क्षेत्र में इंडस्ट्रियल पार्क -हाईटेक वैली स्थापित की जा रही है जहाँ इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी उत्पादन ईकायां भी स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य जल शोधक प्लांट, डिज़ाइन सम्बन्धी सुविधाएं, कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र, वेयरहाऊसिंग और लॉजिस्टिक सेवाएं आदि सहूलतें मुहैया करवाएगा।

 

Tags: Vinny Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD