Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पराली की समस्या के हल के लिए अमरीकी सिख द्वारा पंजाब में किया जायेगा मैगा पावर प्रोजैक्ट में निवेश

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Nov 2019

Last updated on: Nov 07, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पराली की समस्या से निपटने के लिए गंभीरता के साथ कदम उठाए जा रहे हैं और इस दिशा में कई प्रयास विचाराधीन हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री पंजाब श्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने बताया कि जब वह राज्य के ऊर्जा और नविकरणीय ऊर्जा मंत्री थे तो उन्होंने पराली के निपटारे सम्बन्धी नयी संभावनाएं तलाशने की दिशा में काम किया था। जिसके अंतर्गत न्यू जनरेशन पावर इंटनेशनल के सह -संस्थापक और चेयरमैन अमरीका निवासी डॉ. चिरनजीव कथूरिया जो कि नयी-नयी खोजें करने के लिए दुनिया में मशहूर हैं, के साथ मुलाकात हुई थी और उनको इस क्षेत्र में पंजाब सरकार का मार्ग दर्शन करने की अपील की थी।उन्होंने बताया कि अब डॉ. कथूरिया ने पंजाब के किसानों की समस्या और किसानी संकट सम्बन्धी गहरा अध्ययन करने के बाद पंजाब राज्य में प्रदूषण का संयोग बन रहे और किसानों के लिए खर्चे का घर पराली और भूसे के अवशेष से ऊर्जा बनाने के क्षेत्र में निवेश करने का फ़ैसला लिया है। श्री कांगड़ ने बताया कि श्री कथूरिया अपनी सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर पंजाब राज्य में 25 हज़ार करोड़ रुपए के लगभग निवेश करेंगे। यह प्रोजैक्ट बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बी.ओ.टी) के अंतर्गत स्थापित किये जाएंगे जिसमें पंजाब सरकार को किसी तरह के निवेश की ज़रूर नहीं पड़ेगी।इस मौके पर बोलते हुए डॉ. चिरनजीव कथूरिया ने बताया कि पूरी दुनिया के किसान पराली से कमाई कर रहे हैं जबकि हमारे देश में पराली किसानों के लिए संकट का कारण बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था पंजाब राज्य में 15 -20 गाँवों का एक कलस्टर बनाकर 5 से 20 मैगावॉट तक के बायोमास प्लांट और सोलर ऊर्जा प्लांट स्थापित करेगी। जिनका कुल सामथ्र्य 3000 मैगावॉट सोलर पावर और 1000 मैगावॉट बायोमास प्लांट होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से इस सम्बन्धी बाइंडिंग एग्रीमेंट किया जायेगा जिसके अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा इन प्लांटों से बिजली की खऱीद की जायेगी और जब इन प्लांटों के निर्माण पर हुए ख़र्च के बराबर रकम संस्था द्वारा बिजली की बिक्री के द्वारा जुटा ली जायेगी तो यह प्लांट पंजाब सरकार को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब राज्य में बेरोजग़ारी की समस्या से भी कुछ हद तक निजात पाया जा सकेगा।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD