Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

तंदुरुस्त पंजाब मिशन का प्रभाव:हलवाईयों द्वारा दीवाली से पहले दुकानों की जांच की अपील

मिठाईओं की दुकानों में साफ़-सफ़ाई में सुधार - पन्नू

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Oct 2019

Last updated on: Oct 24, 2019, 00:00 IST

मिलावटखोरी के दोषों से बाहर आने के लिए हलवाई ऐसोसीएशनें स्वैच्छा से फूड सेफ्टी कमिश्नरेट के पास उनकी दुकानों की जांच के लिए विनतियाँ लेकर आ रही हैं, यह जानकारी पंजाब के खाद्य एवं ड्रग प्रबंधन कमिश्नर स. काहन सिंह पन्नू ने दी।उन्होंने कहा कि ज़्यादातर हलवाई एसोसिएशनों का मानना है कि कुछ मिलावट करने वाले दुकानदारों के कारण सभी व्यापारियों का अक्स खऱाब हो रहा है। स. पन्नू ने बताया कि लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए हलवाई दीवाली के त्योहार से पहले अपने उत्पादों की जांच करवाना चाहते हैं जिससे मिठाईओं की बिक्री पर बुरा प्रभाव न पड़े।स. पन्नू ने कहा,‘‘सभी के लिए मानक खाद्यपदार्थों को यकीनी बनाना हमारा लक्ष्य है। हम हलवाईओं की चिंता से अवगत हैं। उन्होंने आगे कहा,‘‘रोज़मर्रा अधिक से अधिक चैकिंग की जायेगी जिससे त्योहारों के समय खरीददारों और विक्रेताओं दोनों को फ़ायदा हो।’’स. पन्नू ने कहा कि जांच/नमूने लेने का न्योता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि तंदुरुस्त पंजाब मिशन बड़े स्तर पर लोगों के लिए मानक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाने में सफल रहा है। खाद्य एवं ड्रग प्रबंधन कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि मिलावटखोरी पर पैनी नजऱ रखी जायेगी और लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मुहैया करवाए जाएंगे।चल रही जांच प्रक्रिया संबंधी जानकारी देते हुए स. पन्नू ने कहा कि बड़े स्तर पर छापेमारी और नमूने लेना जारी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद बढिय़ा नतीजा सामने आया है कि हलवाई वर्कशॉपों में साफ़-सफ़ाई में बहुत सुधार हुआ है। स. पन्नू ने दावा किया कि हम इस सम्बन्धी हलवाईओं को लगातार जागरूक कर रहे हैं और काफ़ी हद तक साफ़-सफ़ाई को यकीनी बनाने में सफल रहे हैं।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD