Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

रेडक्रास सोसायटी के सभी सदस्य अपने क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल गोद लेकर उसे माॅडल स्कूल बनाने में करें सहयोगः डा. साधना ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 18 Oct 2019

Last updated on: Oct 18, 2019, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश रेडक्रास अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक रेडक्रास की प्रदेश अध्यक्षा डा. साधना ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर गत बैठक की समीक्षा की गई और समिति के सदस्यों द्वारा रेडक्रास की गतिविधियों के सम्बन्ध में विभिन्न अस्पतालों के किए गए दौरों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में रेडक्रास के माध्यम से लगाए जाने वाले वार्षिक मेले की आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर डा. साधना ठाकुर ने कहा कि रेडक्रास के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाई जाने वाली दवाईयों के बारे में सभी सदस्य आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक से सम्पर्क करें, ताकि रेडक्रास के माध्यम से सही दवाईयां जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को जनऔषधी केन्द्रों से अधिक से अधिक दवाईयां दिलाई जाएं।उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि अपने क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल को गोद लें और उसे रेडक्रास के माध्यम से माडल स्कूल बनाने के लिए कार्य किया जाए जिसके लिए सम्बन्धित स्कूल में स्वच्छता, नशे के प्रति जागरूकता, डेंटल हाईजीन इत्यादि के बारे में बच्चों को जागरूक किया जाए। गोद लिए जाने वाले स्कूलों के बार-बार दौरे कर उनमें चलाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को रिकार्ड भी किया जाए, ताकि उन्हें माडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा सके। स्कूलों में बच्चों के साथ उनके माता-पिता की भी काउंसलिंग की जाए, ताकि बच्चों की रूचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके।उन्होंने रेडक्रास समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि स्कूलों में जाकर वहां पाई जाने वाली विभिन्न समस्याओं की पहचान करें और उनका रेडक्रास के माध्यम से समाधान करने का प्रयास किया जाना चाहिए। किसी स्कूल में अध्यापकों की कमी पाई जाती है तो सम्बन्धित विषय विशेषज्ञ की सेवाएं स्कूलों में बच्चों को उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएं, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। स्कूलों में गरीब वर्ग के बच्चों की पहचान की जाए, ताकि रेडक्रास के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान कर उनकी पढ़ाई पूरी करने में सहयोग किया जा सके और इस कार्य में गति लाई जाए।डा. साधना ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कालजों को पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए विभिन्न मेडिकल कालजों में पौधारोपण अभियान के अंतर्गत मण्डी जिला के नेरचैक मेडिकलकालेज, हमीरपुर मेडिकल कालेज और कांगड़ा जिला के टांडा मेडिकल कालेज में विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया गया है जिसमें पंचवटी के पौधों सहित विभिन्न प्रकार के लगभग 200 पौधें लगाए गए है।डा. साधना ने कहा कि जिला स्तर पर लगाए जाने वाले रेडक्रास मेलों को जिला से बाहर निकालकर उप-मण्डल व ब्लाॅक स्तर पर आयोजित किया जाए ताकि इन मेलों को गांव तक पहंचा जा सके। उन्होंने बताया कि जिला मण्डी में जिला स्तर पर मनाया जाने वाला रेडक्राॅस मेला इस वर्ष सुदंरनगर उप-मण्डल में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से रेडक्रास से अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का आहवान भी किया।इस अवसर पर राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की उपाध्यक्षा फिरोजा विजय सिंह, अवैतनिक सचिव पूनम चैहान, सोसायटी के महासचिव पी.एस. राणा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Red Cross

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD