Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

राज्य सरकारों और उद्योग जगत ने चालू वित्त वर्ष में 7 लाख प्रशिक्षुओं को रोजगार देने का संकल्प किया

युवाओं के बीच प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए अब तक तीसरे पक्षों के साथ 22 समझौते किए गए

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Oct 2019

Last updated on: Oct 16, 2019, 00:00 IST

राज्य सरकारों और उद्योग जगत की ओर से नई दिल्ली में अप्रेंटिसशिप पखवाड़ा आयोजित किया गया। इसमें चालू वित्त वर्ष में 7 लाख प्रशिक्षुओं को रोजगार देने का संकल्प किया गया। समापन समारोह के साथ यह 15 दिनों का यह आयोजन आज समाप्त हुआ। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री नितिन गडकरी और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे।अप्रेंटिसशिप पखवाड़े के बाद प्रशिक्षुओं की संख्या लगभग दोगुनी हो गई। सरकार ने 2016 में अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961 में व्यापक सुधार किए थे। इस कदम से ढाई वर्षों के दौरान प्रशिक्षुओं की संख्या 7.5 लाख हो गई।अप्रेंटिसशिप पखवाड़े में उद्योग जगत ने 4.5 लाख और राज्य सरकारों ने 2.5 लाख अतिरिक्त प्रशिक्षुओं को रोजगार देने का संकल्प किया। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री ने मांग-आधारित और उद्योग से जुड़े कौशल विकास बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकारों के लिए 560 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया और तीसरे पक्षों के माध्यम से विभिन्न राज्य सरकारों के साथ 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल), कोचिन शिपयार्ड, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल), भारतीय पर्टयन विकास निगम (आईटीडीसी) और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ), राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) सहित 8 सार्वजनिक उपक्रमों ने लगभग 35,000 युवाओं को प्रशिक्षित करने का संकल्प किया। इसके अलावा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के लिए सौर तकनीशियनों को प्रशिक्षित करने के लिए एनएसटीआई मुम्बई के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।अप्रेंटिसशिप पखवाड़े के दौरान, उद्योग जगत और राज्य सरकारों के सहयोग से देश भर में अनेक कार्यशालाओं और सम्मेलनों का आयोजन किया गया।    

 

Tags: Mahendra Nath Pandey , Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD