Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

डाक विभाग को डाक बचत खातों की संख्‍या वर्तमान 17 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ करने के प्रयास करने चाहिए : रविशंकर प्रसाद

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 15 Oct 2019

Last updated on: Oct 15, 2019, 00:00 IST

संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि डाक विभाग को डाक बचत खातों की वर्तमान 17 करोड़ की संख्‍या बढ़ाकर आने वाले वर्षों में 25 करोड़ करने के प्रयास करने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि वित्‍तीय समावेश के लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए डाक बचत खातों को इंडिया पोस्‍ट पेमेन्‍ट्स बैंक के खातों से जोड़ने के प्रयास भी किये जाने चाहिए। श्री रविशंकर प्रसाद आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय डाक सप्‍ताह के सिलसिले में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्‍होंने विभाग से डाक बीमा खातों में भी वृद्धि करने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि देश की 130 करोड़ की आबादी में 3.05 करोड़ बीमा खाते स्‍वीकार करने योग्‍य नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि डाक विभाग को आगे बढ़कर वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी करनी चाहिए और यदि कोई प्रशासनिक मामला है तो इसका समाधान किया जाएगा।श्री रविशंकर प्रसाद ने वरिष्‍ठ अधिकारियों से कहा कि वे महाबलीपुरम (ममल्‍लापुरम) पर विशेष डाक टिकट निकालने के लिए कार्य करें। ममल्‍लापुरम के ऐतिहासिक महत्‍व के कारण प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच औपचारिक शिखर वार्ता सफल हुई। उन्‍होंने डाक विभाग को महात्‍मा गांधी भी 150वीं जयंती पर बापू को श्रद्धांजलि के रूप में विशेष पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्‍होंने कहा कि स्‍वतंत्रता संग्राम के अनाम शहीदों विशेषकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सेलुलर जेल में बंद किये गये स्‍वतंत्रता सेनानियों पर डाक टिकट जारी करने का भी निर्देश दिया।

संचार मंत्री ने समारोह में डाकघर बचत बैंक के उपभोक्‍ताओं के लिए मोबाइल बैंकिंग ऐप, भारतीय सुगन्धित धूप बत्‍ती तथा नारंगी के फूल पर स्‍मृति डाक टिकट जारी किया और डाक विभाग का परफॉरमेंस डैशबोर्ड जारी किया। उन्‍होंने ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्‍कार दिये और असाधारण योगदान के लिए मेघदूत पुरस्‍कार विजेताओं को सम्‍मानित किया।इस अवसर पर डाक विभाग के सचिव श्री ए.एन.नंदा ने कहा कि डाक विभाग अपने 1,55,000 डाकघरों के नेटवर्क के माध्‍यम से सेवाएं प्रदान कर रहा है। बचत खाता योजनाओं के रूप में विभाग ने लड़कियों के लिए 1.47 लाख सुकन्‍या समृद्धि योजना खाते खोले हैं। उन्‍होंने बताया कि 13,352 आधार केन्‍द्रों, 420 पोस्‍ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्‍द्रों और नये भारत के लिए डिजिटल एडवांसमेंट ऑफ रूरल पोस्‍ट ऑफिसेज (दर्पण) के माध्‍यम से डाक विभाग उपभोक्‍ताओं को गुणवत्‍ता सम्‍पन्‍न नागरिक केन्द्रित सेवाएं देने का प्रयास कर रहा है।भारतीय डाक 9 से 15 अक्‍टूबर तक राष्‍ट्रीय डाक सप्‍ताह मना रहा है। 9 अक्‍टूबर को विश्‍व डाक दिवस मानाया जाता है। इस वर्ष यूनिवर्सल पोस्‍टल यूनियन द्वारा 9 अक्‍टूबर को 50वां विश्‍व डाक दिवस मनाया गया। भारत डाक ने पोस्‍टेथॉन, मिट एंड ग्रीट बीट पोस्‍टमैन कार्यक्रम, डाकघर की विभिन्‍न योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए स्‍कूली बच्‍चों का डाकघर भ्रमण कार्यक्रम तथा रैलियों का आयोजन किया।राष्‍ट्रीय डाक सप्‍ताह के दौरान पूरे देश में सुकन्‍या समृद्धि योजना के लिए लड़कियों के शिविर आयोजित किए गए। डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा मेला का आयोजन किया गया, ताकि विभिन्‍न बचत योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके।

 

Tags: Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD