Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

देश आतंकवाद से निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रहा है, जिसमें एनएसजी की भूमिका महत्वपूर्ण है : अमित शाह

मुश्किल वक्त - कमांडो सख्त : अमित शाह

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मानेसर(गुरुग्राम) hARYANA , 15 Oct 2019

Last updated on: Oct 15, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने कई मौकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और देश ने आज आप का प्रदर्शन देखा है जिससे सभी के मन में आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से निश्चिततां की भावना आई होगी। उनका कहना था कि मुश्किल वक्त - कमांडो सख्त, इस मंत्र के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान निडरता के साथ देश की सुरक्षा करते हैं।श्री शाह ने कहा कि देश में शांति और विकास के लिए सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है तथा आतंकवाद किसी भी सभ्य समाज के लिए अभिशाप होता है। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। श्री शाह का कहना था कि देश लंबे समय से आतंकवाद से अभिशप्त है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पारंपरिक युद्ध नहीं होते और हमारे पड़ोसी देश के द्वारा प्रायोजित आतंकवाद से देश सदैव से पीड़ित रहा है इसलिए आतंकवाद के समूल उन्मूलन के लिए कश्मीर से धारा 370 हटा कर वहां चिरकालीन शांति स्थापित की जायेगी। श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान सदैव तत्पर हैं जिसके कारण हम अपनी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त हैं। श्री शाह ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवानों ने अपने क्रियाकलापों से विभिन्न मौकों पर दुनिया को आश्चर्यचकित किया है|श्री अमित शाह ने कहा कि देश के ऊपर खतरे का आंकलन करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का 5वां रीजनल हब गुजरात में स्थापित किया गया । श्री शाह ने कहा कि 2014 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को विभिन्न नई तकनीकों से लैस किया गया जिससे इसकी क्षमता का विस्तार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है और दूसरे देशों के साथ प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी का आदान-प्रदान अत्यंत सार्थक होता है। श्री शाह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का सहयोग सराहनीय है। उनका कहना था कि एनएसजी के पर्वतारोहियों ने देश का मान ऊंचा किया है|श्री अमित शाह ने कहा कि देश लंबे समय से प्रभावित होने के कारण आतंकवाद के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रहा है जिसमें एनएसजी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD