Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्थानीय निकाय विभाग द्वारा सुल्तानपुर लोधी में सभी बुनियादी विकास प्रोजैक्ट मुकम्मल - ब्रह्म मोहिन्द्रा

350 नई एल.ई.डी. लाईटें लगाने के अलावा शहर के बीच में मौजूदा सभी 1750 स्ट्रीट लाईटों की जगह एल.ई.डी. लाईटें लगाईं

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Oct 2019

Last updated on: Oct 15, 2019, 00:00 IST

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के हिस्से तौर पर स्थानीय निकाय विभाग द्वारा सुल्तानपुर लोधी में चलाए जा रहे सभी विकास कार्य मुकम्मल कर लिए गए हैं। इन कामों के मुकम्मल होने से स्थानीय निकाय विभाग सभी बुनियादी विकास कामों को समय पर पूरा करने वाला पहला विभाग बन गया है। यह बात स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने यहाँ जारी एक प्रैस बयान में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के योग्य नेतृत्व अधीन और वित्त विभाग द्वारा समय पर फंड जारी करने के कारण ही विभाग इन विकास कामों को समयबद्ध ढंग से मुकम्मल करने में सफल रहा है।विभाग द्वारा सुल्तानपुर लोधी में चलाए जा रहे विकास कामों संबंधी और जानकारी देते हुए श्री मोहिन्द्रा ने बताया कि इस ऐतिहासिक शहर की सभी अंदरूनी सडक़ें दोबारा बनाईं गई हैं और शहर की सभी 1750 स्ट्रीट लाईटों की जगह एल.ई.डी. लाईटें लगाई गई हैं और इसके साथ ही पूरे शहर में 350 नई एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईटें भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि शहर के आठ मुख्य चौकों में 16 मीटर ऊँची एल.ई.डी. लाईटें भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि 20 अत्याधुनिक स्थाई महिला और पुरूष शोचालयों का निर्माण भी किया गया है। इसी तरह श्रद्धालुओं को शहर में आसानी से चलने -फिरने के लिए सडक़ों के किनारे इंटरलॉकिंग टाईलें भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में स्वच्छता और सफ़ाई को कायम रखने के लिए लंगर, पार्किंग और अन्य स्थानों पर कुल 240 कूड़ादान भी रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस पवित्र समागम के दौरान सफ़ाई कामों को और पुख्ता बनाने के लिए 4350 सफ़ाई सेवकों, सिवरेज कर्मचारियों और ट्राली कर्मचारियों आदि की सेवाओं भी ली जाएंगी। श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग समूह 15 सैक्टरों में भाव शहर की हद के अंदर और बाहर ठोस कूड़ा कर्कट प्रबंधन के कामों का भी ध्यान रखेगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ठोस कूड़ा कर्कट प्रबंधन के लिए श्रमिकों की सप्लाई के लिए मुम्बई आधारित कंपनी मैसर्ज क्रिस्टल इंटीग्रेटिड प्राईवेट लिमटिड के साथ समझौता करके काम सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी शहर की हद के अंदर और बाहर पार्किंग एरिया, लंगर साईटों, सभी सडक़ों और टैंट साईटों के लिए ठोस कूड़ा कर्कट के प्रबंधन के लिए पुख्ता प्रबंध करेगी।स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी को 15 सैक्टरों में बाँटा गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग के 4 संयुक्त डिप्टी डायरेक्टरों को सब नोडल अधिकारियों के तौर पर लगाया गया है और हरेक नोडल अधिकारी 3 सैक्टरों के लिए सब नोडल अधिकारी होगा। इसके साथ ही हरेक सैक्टर के लिए कार्यकारी अधिकारी को सैक्टर अधिकारी के तौर पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए हरेक सैक्टर अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाईटों और सिवरेज के मुरम्मत कामों की देख -रेख के लिए अलग टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा,‘‘श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय निकाय विभाग पूरे शहर में साईन बोर्ड भी लगाएगा।’’

 

Tags: Brahm Mohindra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD