यूथ अकाली दल के प्रधान और पंजाब के केबिनेट मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज पंजाब विश्व विद्यालय कैम्पस में स्टूडैटस आरगेनाईजेशन आफ इंडिया (एस ओ आई)द्वारा आयोजित एक ‘आईसीआ’ प्रोग्रोम दौरान नशों विरूद्ध जागरूकता अभियान शुरू किया। इसी दौरान एस ओ आई को और भी बल मिला जब पुसू और सोपू के 14 मुख्य नेता जिनमें सिमरन ढिल्लो, यादविन्द्र धालीवाल , विक्की मिडोखेैहरा और रोबिन बराड़ स. मजीठिया की उपस्थिति में एस ओ आई में शामिल हुये।इस अवसर पर बोलते हुये स. मजीठिया ने कहा कि देश के युवा देश के भविष्य विकास और प्रगति के लिए रीड की हडडी हें और हमारे देश की 40 प्रतिशत आबादी 13 से 35 वर्ष के आयु ग्रुप की है उन्होने कहा कि नवयुवकों की शक्ति उनके निश्चय और हौसले के प्रयोग से देश को दरपेश समस्याओं चुनौतियों के हल के लिए जानी चाहिए।
एसओआई में पुसू और सोपु नेताओं का स्वागत करते हुये उन्होने कहा कि विद्यार्थियों का राजनीति में योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योकि लोकतंत्र को चुनाव प्रक्रिया में जनता के भव्य प्रोत्साहन से ही मजबूत किया जा सकता है । उन्होने कहा कि नये विचारों के धारणी और कुछ कर गुजरने की समर्था वाले विद्यार्थी ही भविष्य या चुनौतियों को स्वीकार कर सकते है उन्होन विश्वास दिलाया कि बेहतर शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले बच्चे ही किसी राजनीतिक ढांचे का कायम कर सकते है और अपने देश वासियों के सपनों का साकार कर सकते है उन्होने कहा कि शिअद ने हमेशा ही नवयवुकों को प्रतिनिधिता दी हे यह प्रतिनिधिता केवल लोकल बाडिज की या फिर पंचायत के चुनावों में ही नही बल्कि लोक सभा या विधान सभा चुनावो के भी दी जाती है इस के साथ ही यूथ अकाली दल में कार्य कर रहे नवयुवक को शिअद में भी अहम स्थान दिया जाता है। उन्हाने कहा कि शिअद-भाजपा सरकार द्वारा नवयुवकों को विश्व स्तर की शिक्षा और ख्ल ढांचा उपलब्ध करवा कर देश के जिम्मेवार नागरिक बनाने में हर संभव सहायता दी जा रही है।
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये स. मजीठिया ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा युवा पीढी को नशों की बुराई से बचाने के लिए नशों का व्यापार करने वालों विरूद्ध अभियानचलाया गया है। ट्राजिट रूट होने के नाते पंजाब को केन्द्र सरकार की एंजेसियों की सीमा से नशों को आने से रोकने की असफलता का संताप भोगना पड़ रहा है उन्होने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से करोड़ो रूपये के नशे बरामद करके नशो के समगलरों को काबू किया है।इस से पहले श्री गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, कौमी प्रधान एस ओ आई ,मीत प्रधान श्री अमित राठी ,पंजाब विश्व विद्यालय ईकाई के प्रधान श्री गुरदित ढिल्लो और चेयरमैन मनवीर भंगू, सर्वजीत जींगर व सोनी घडूआ ने श्री मजीठिया का भव्य स्वागत किया।एस ओ आई में शामिल होने वालों में अन्य के अतिरिक्त सिरमन ढिल्लो,यादविन्द्र धालीवाल, दिलीप हूंदल , नवरीत सिंह , जजविन्द्र सिद्धू, सतवंत सिंह और सिमरन जीत कंग (सभी पुसू नेता), विक्की मिडोखैहरा, रोबिन बराड़ भागसर, रशपाल हक्कू वाल, अर्शनुर ढिल्लो,दीप सिद्धू, प्रभजीत सिंह और सन्नी मुलतानी (सभी सोपु नेता)शामिल थे।इस अवसर पर पाकिस्तान पंजाब के प्रसिद्ध लोक गायक आरिफ लोहर ने विद्यार्थियों को मंत्रमुगध किया।