Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 04 Oct 2019

Last updated on: Oct 04, 2019, 00:00 IST

सीमा सुरक्षा की वर्तमान स्थिति तथा उसको और मज़बूत करने के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक का आज पूर्वाहन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इस बैठक में गृह सचिव, सचिव (सीमा प्रबंधन), विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एवं सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस तथा असम राइफल्स के महानिदेशकों के अतिरिक्त गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।बैठक में सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के संबंध में चर्चा हुई। गृह मंत्री ने मोदी सरकार की आतंकवाद, घुसपैठ, भ्रष्टाचार एवं हथियारों, मादक पदार्थों और मवेशियों की तस्करी के प्रति “Zero Tolerance” की नीति को दौहराते हुए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।श्री शाह ने सभी महानिदेशकों को सीमा सुरक्षा को प्रभावित करने वाले सभी मुद्दों की पहचान कर एक विस्तृत कार्य योजना बनाकर गृह मंत्रालय को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।गृह मंत्री ने कहा कि साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जो सुरक्षा कर्मी सीमा पर तैनात हैं, उनके आवास, स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण की उच्च स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हों। हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि सीमा पर मुस्तैद इन्हीं सुरक्षा कर्मियों के कारण 130 करोड़ देशवासी सुरक्षित हैं।         

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD