Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

"सरबत दा भला" एक्सप्रेस रेलगाड़ी को रेल राज्य मंत्री ने सुल्तानपुर लोधी से रवाना किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी , 04 Oct 2019

Last updated on: Oct 04, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने आज कपूरथला ज़िले के सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन से "सरबत दा भला" एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । यह रेलगाड़ी नई दिल्ली-लोहियां खास-नई दिल्ली के बीच सोमवार और शनिवार को छोड़ कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश सी अंगड़ी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री पीयूष गोयल की इच्छा शक्ति से आज यह रेल गाड़ी चल पाई है ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया के 197 देशों को योग के माध्यम से जोड़ा है और यह रेलगाड़ी सुल्तानपुर लोधी को दिल्ली से जोड़ेगी।सुरेश सी अंगड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार सुल्तानपुर लोधी के लिए स्वीकृत सभी योजनाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी । रेल को देश की जीवन रेखा बताते हुए उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में रेलवे में 15 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा। उन्होंने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई कदम उठाये जा रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर डिब्बे में सीसीटीवी लगाए जायेंगे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने कहा कि इस रेल गाड़ी के चलने से इलाके के लोगों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि उनके अनुरोध पर रेल मंत्री ने इस गाड़ी का कपूरथला में ठहराव करने की मांग भी मान ली है जिससे अब कपूरथला के लोग भी इस गाड़ी में यात्रा कर सकेंगे ।सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंजाब की हर मांग को पूरा किया है और राज्य के विकास में हर संभव मदद दी जाएगी। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने राज्य सरकार की तरफ से केंद्रीय रेल राज्य मंत्री का स्वागत किया और कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से सुल्तानपुर लोधी के सौन्द्रीयकरण व विकास पर 300 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। उन्होंने बताया कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुल्तानपुर लोधी में तीन टैंट सिटी बनाये जा रहे हैं जहां 40 हज़ार के करीब श्रद्धालु ठहर सकेंगे । इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, खडूर साहिब से सांसद जसबीर सिंह गिल और  विधायक नवतेज सिंह चीमा व Rana Gurjit Singh, DC Kapurthala Mr. DPS Kharbanda व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अनेक अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Suresh Angadi Channabasappa , Som Parkash , Charanjit Singh Channi , Rana Gurjit Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD