Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

यूएलबीज़ द्वारा राज्यभर में गांधी जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ श्रमदान गतिविधयां आयोजित : ब्रह्म मोहिंद्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Oct 2019

Last updated on: Oct 02, 2019, 00:00 IST

स्वच्छता ही सेवा- अभियान (जो 11 सितंबर, 2019 को शुरू हुआ और 27 अक्तूबर तक जारी रहेगा) के हिस्से के तौर पर पंजाब की सभी शहरी स्थानीय ईकाइयों द्वारा महात्मा गांधी जी की 150 जयंती को मनाने हेतु 2 अक्तूबर को प्लास्टिक इक्कठा करने के लिए श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सहित यूएलबीज़ और अन्य विभागों के कर्मचारीयों ने भाग लिया। यह जानकारी स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने दी।राज्यभर में यूएलबीज़ द्वारा करवाई गई गतिविधियों संबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय विभाग के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्लास्टिक एकत्रीकरण श्रमदान अभियान के अलावा विद्यार्थीयों द्वारा ‘‘प्लास्टिक को कहें न’’ संबंधी जागरूकता रैली निकाली गई, नूक्कड़ नाटक/स्किट खेले गए और सेमिनार आयोजित किये गये। इन अभियानों में शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक संगठनों, व्यापार मंडलों, मार्केट ऐसोसिएशनों, आरडब्ल्युएज़, परिवहन यूनियनों, सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों आदि की पूरी भागीदारी रही।उन्होंने कहा कि अमृतसर और मोहाली में ‘प्लॉग रन’ (दौड़ते हुए हाथों में थैले पकडक़र प्लास्टिक वेस्ट एकत्र करना) नामक एक नई पहलकदमी का आयोजन किया गया जो योगा अभ्यासों के साथ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि एसएएस नगर मोहाली में श्री ए. वेनू प्रसाद, प्रमुख सचिव, पंजाब सरकार, स्थानीय निकाय विभाग ने फेज़ 3बी1 के शहीद मेजर जसबीर सिंह पार्क से प्लॉग रन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में श्री अजोय शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीएमआईडीसी और मिशन डायरेक्टर, स्वच्छ भारत मिशन अर्बन पंजाब ने भी भाग लिया।उन्होंने कहा कि इस अभियान में एमसी कर्मचाररियों, शैलबी हॉस्पीटल के कर्मचारियों, करयाना ऐसोसिएशन, व्यापार मंडल के सदस्यों, वरिष्ठ नागरिक संगठन, पैरागॉन, ज्ञान ज्योति व सेंट सोल्जर स्कूल के विद्यार्थीयों के अलावा विभिन्न सुबह की सैर करने वाले लागों और आम जनता ने भाग लिया। अभियान के दौरान एक क्रियाशील कमेंट्री भी की गई ताकि इसमें भाग लेने वाले लागों को प्रेरित करने के साथ-साथ आम जनता को जागरूक किया जा सके। स्कूलों द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक संबंधी एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें 3000 से अधिक विद्यार्थीयों ने भाग लिया। अभियान का एक अन्य आकर्षण यह था कि एमसी मोहाली के सहयोग से यूआईडीएआई के 70 कर्मचारियों की एक टीम ने फेज़ 8 और 10 में श्रमदान अभियान चलाकर प्लास्टिक इक्कठा किया।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन की भावना से अन्य शहरों में भी विशेष गतिविधियां की गईं। प्रवक्ता ने कहा कि अमृतसर नगर निगम द्वारा एक मैगा योगा कार्यक्रम (लागभग 800 प्रतिभागी), एक शांति मार्च (लागभग 1000 प्रतिभागी), महात्मा गांधी जी को पुष्पांजलि और एक प्लॉग रन (लगभग 1000 प्रतिभागी) का आयोजन करवाया गया। इसके बाद कपड़ों के थैलों को बढ़ावा देने के अलावा एनजीओज़ (लगभग 500 प्रतिभागी) के सहयोग से जागरूकता गतिविधियां चलाई गईं। इन सभी गतिविधियों में सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक श्री सुनील दत्ती, मेयर, कमिश्रर नगर निगम, अतिरिक्त आयुक्त, एडीसी (जी), एसडीएमज़, डीईओ माध्यमिक, एनसीसी स्वयंसेवक और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। यह गतिविधियां सुबह 5:30 बजे शुरू हुईं और चार घंटे चलने के बाद सुबह 9:30 बजे समाप्त हुईं और इनमें 3000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।इसी तरह एमसी बठिंडा में स्वच्छता ही सेवा गतिविधियां रोज़ गार्डन बठिंडा से शुरू हुईं। इनमें वित्त मंत्री श्री मनप्रती सिंह बादल, डीसी और एसएसपी ने भी भाग लिया। वित्त मंत्री ने निजि तौर पर शहर के 12 स्थानों पर श्रमदान अभियान में भाग लिया। स्वयंसेवकों की 140 टीमों का गठन किया गया और यह शहर में श्रमदान कर रही हैं। इन गतिविधियों में एनजीओ, एनएसएस, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, सोशल क्लब, डेरा सच्चा सौदा, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट, आरडब्ल्यूए, एचपीसीएल के स्वयंसेवकों और कई अन्य लोगों ने भाग लिया।इसी तरह मोगा नगर निगम में इसके सभी 50 वार्डों में मोगा प्रशासन के सभी विभागों, नागरिकों और एनजीओज़ के सहयोग से प्लास्टिक एकत्रीकरण श्रमदान अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी प्रकार के प्रतिबंधित प्लास्टिक को इक्कठा करके मटीरियल रिक्वरी फेसिलिटी में भेज दिया गया। मोगा के विधायक श्री हरजोत कमल, उपायुक्त संदीप हंस ने प्लास्टिक श्रमदान कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।म्यूंसिपल तरन तारन में उपायुक्त तरन तारन, विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, श्री प्रदीप कुमार सभरवाल, एडीसी (जी) श्री संदीप कुमार, जीए, श्री हरदीप सिंह धालीवाल, एसडीएम श्री सुरिन्दर सिंह तरन तारन ने ‘से नो टू सिंगल यूज़ प्लास्टिक एंड प्लास्टिक कैरी बैग्ज़’ की शपथ ली।नगर निगम पठानकोट में प्लॉगिंग अभियान स्कूलों, कॉलेजों, गैर-सरकारी संगठनों और नागरिकों की भारी भागीदारी के द्वारा चलाया गया। मानसा में इसके सभी 27 वार्डों में स्कूली बच्चों द्वारा प्लॉगिंग अभियान। प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी विभागों, गैर सरकारी संगठनों, बार एसोसिएशनों, धार्मिक संगठनों और सभी एमसी के कर्मचारियों ने भाग लिया। मनसा में लगभग 3200 लोगों ने गतिविधियों में हिस्सा लिया।

 

Tags: Brahm Mohindra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD