Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

त्योहारों के मौसम के मद्देनजऱ देसी घी की मिलावटखोरी आई सामने

बठिंडा और लुधियाना में मिलावटखोरों का पर्दाफाश, 60 लीटर नकली देसी घी ज़ब्त : काहन सिंह पन्नू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Oct 2019

Last updated on: Oct 02, 2019, 00:00 IST

कमिश्नरेट की फूड सेफ्टी टीम द्वारा बठिंडा की गांधी मार्केट में से 60 लीटर देसी घी ज़ब्त किया गया है, यह जानकारी फूड और ड्रग प्रबंधन पंजाब के कमिश्नर काहन सिंह पन्नू ने दी।इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए श्री पन्नू ने कहा कि त्योहारों के मौसम के मद्देनजऱ फूड सेफ्टी की टीमों द्वारा तीखी नजऱ रखी जा रही है। यह टीमें मिलावटखोरी की समस्या की रोकथाम के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। राज्य के लोगों को अच्छी गुणवत्ता का दूध और दूध उत्पाद मुहैया करवाने के साथ साथ फूड सेफ्टी की टीमों द्वारा सुबह से शाम तक निरंतर जांच भी की जा रही है। यहाँ तक कि सरकारी छुट्टी वाले दिन भी टीमें काम कर रही हैं। ऐसी ही एक छापेमारी के दौरान फूड सेफ्टी टीम ने 2 अक्तूबर की शाम को बठिंडा से नकली देसी घी बरामद किया।कई नकली देसी घी ‘गंगा दीप प्रीमियम क्वालिटी’ और ‘मिल्क फूड घी’ के ब्रांड नाम अधीन बेचे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिल्क फूड घी पैकेट में उपलब्ध था और इसकी कोई गत्ते की पैकिंग उपलब्ध नहीं थी। बठिंडा की फूड सेफ्टी टीम से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक ज़ब्त किया गया पदार्थ वनस्पति है जोकि प्रीमियम क्वालिटी देसी घी के नाम से बेचा जा रहा है। श्री पन्नू ने बताया कि पदार्थों के सैंपल ले लिए गए हैं और अगली जांच के लिए खरड़ लैब में भेज दिए गए हैं।इसी तरह एक अन्य मामला पुराना बाज़ार लुधियाना में सामने आया है जहाँ फूड सेफ्टी की टीम द्वारा दूध और दूध उत्पाद तैयार करने वाले एक थोक व्यापारी के गोदाम पर छापेमारी की गई थी। उक्त व्यापारी नान-बरांडड मिलावटी देसी घी बेचता पाया गया। टीम ने उक्त से देसी घी के दो सील बंद, अनलेबल्ड टिन बरामद किये हैं जिनका सैंपल ले लिया गया है। इस व्यापारी से दाऊ ब्रांड का सूखा दूध पाऊडर भी बरामद हुआ है जिसको सैंपल लेने के उपरांत अगली जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।मिलावटी घी की बिक्री सम्बन्धी सूचना मिलने पर लुधियाना के ही एक अन्य फूड बिजऩेस ऑपरेटर पर भी छापेमारी की गई। बस स्टैंड लुधियाना के पास के इस बिक्री केंद्र (आऊटलेट) पर की गई छापेमारी के बाद रिफाइंड और वनस्पति तेल के 46 खाली टिन, एक इलैक्ट्रिक रॉड, चूल्हा, सिलेंडर और नकली देसी घी बनाने वाला अन्य साजो-सामान बरामद किया गया।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD