Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्लास्टिक कचरा 75 रुपये किलो खरीदेगी सरकार : गोविंद सिंह ठाकुर

वन मंत्री ने गांधी जयंती पर की प्लास्टिक के सही निष्पादन की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 02 Oct 2019

Last updated on: Oct 02, 2019, 00:00 IST

वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक के कचरे के लिए न्यूनतम मूल्य घोषित करके स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बहुत बड़ा निर्णय लिया है। बुधवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत देव सदन में स्थानीय नगर परिषद और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्लास्टिक के कचरे को 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदेगी।उन्होंने कहा कि 11 सितंबर से आरंभ किए गए स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत देश भर में प्लास्टिक के सामान का कम से कम प्रयोग करने और इसके कचरे के सही निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक घर पर ही कचरे की छंटाई करके प्लास्टिक को अलग कर दिया जाए तो एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान अपने आप ही हो जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता को सर्वोपरि मानते थे और आज उनकी 150वीं जयंती पर प्रत्येक भारतीय को स्वच्छता सहित उनके सभी आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। इससे पहले वन मंत्री ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता, प्लास्टिक के कचरे के सही निष्पादन और प्लास्टिक के कम से कम प्रयोग की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर वन मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 43 लाभार्थियों को स्टील के बर्तन और डस्टबिन वितरित किए। उन्होंने कुल्लू शहर में कचरे की सही छंटाई करके कबाड़ उठाने वाले तीन लोगों विक्की, कोकी और बबलू को पुरस्कृत किया। घर-घर से सही ढंग से कचरा एकत्रित करने वाले कर्मचारियों यम बहादुर, राधा देवी और रानी को भी ईनाम दिए गए। अपने घर में ही कूड़े की सही छंटनी करके इसे सफाई कर्मचारी को देने वाले कुल्लू शहर के विभिन्न वार्डों के एक-एक नागरिक को भी वन मंत्री ने पुरस्कृत किया। इनमें वार्ड एक से मनोज सूद, वार्ड तीन से जावेद, वार्ड चार से गीता देवी, वार्ड पांच नरेश मिश्रा, वार्ड छह सारिका कटोच, वार्ड आठ डा. पीडी लाल, वार्ड नौ छापेराम, कविता देवी, वार्ड दस शमशेर सिंह राणा और वार्ड 11 से रेशमा वर्मा शामिल हैं। वेस्ट टू टेस्ट योजना के तहत कलेक्शन सेंटर में कांच, प्लास्टिक और पालीथिन का कचरा जमा करवाने के लिए स्काउट एंड गाइड्स की टीम को वन मंत्री ने कूपन प्रदान किए।इससे पहले उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने वन मंत्री का स्वागत किया तथा स्वच्छता ही सेवा के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता और प्लास्टिक के कचरे के सही निष्पादन के लिए सभी जिलावासियों से सहयोग की अपील भी की।कार्यक्रम के बाद वन मंत्री ने ढालपुर चैक पर पौधारोपण किया तथा साइकिल रैली में भाग लिया। इस मौके पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, डीआरडीए परियोजना अधिकारी सुरजीत सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, पार्षद और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD