Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राहुल गांधी की चंडीगढ फेरी कांग्रेस पार्टी की डूबती नांव को बचा नही सकेगी : मजीठिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कपूरथला , 25 Feb 2014

Last updated on: Feb 25, 2014, 00:00 IST

पिछले दिनों कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की चंडीगढ फेरी कांगे्रस पार्टी की डूबती नांव को बचा नही सकेगी और देश के उत्तरी राज्यों में कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। इन विचारों का प्रगटावा स. बिक्रम सिंह मजीठिया राजस्व एवं लोक सम्पर्क मंत्री पंजाब ने आज सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव तलवंडी चोधरियां में 72 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सब तहसील की नई ईमारत का नीवं पत्थर रखने के  पश्चात किया। इस अवसर पर स. सरवन सिंह फिल्लौर केबिनेट मंत्री पंजाब,स. रणजीत सिंह ब्रहमपुरा भूतपूर्व केबिनेट मंत्री और लोक सभा चुनाव 2014 के लिए हल्का खडूरसाहिब, बीबी उपिन्द्र जीत कौर भूतपूर्व केबिनेट मंत्री ,स. जरनैल सिंह वाहद चेयरमैन मार्क फैड पंजाब,स. सरबजीत सिंह मक्कड़,चेयरमेन जिला योजना कमेटी कपूरथला, श्री दलजीत सिंह मांगट डिप्टी कमीशनर कपूरथला और श्री इंद्रबीर सिंह एसएसपी कपूरथला भी उपस्थित थे।

मजीठिया ने कहा कि पिछले विधान सभा चुनावों में जहां भी जाकर राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार किया है वही कांग्रेस पार्टी की जमानतें जबत हो गई है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई राजनीतिक वीजन नही है और वह अपने ही दिये बयानों में उलझे रहते है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी एक दिन भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते है और दूसरे ही दिन आदर्श घोटाले और कामनवेल्थ खेल घोटालों में लिप्त कांग्रेसी नेताओं चवान और सुरेश कलमाडी जैसे व्यक्तियों को लोक सभा की टिकटों से निवाजते है उन्होने कहा कि गांधी परिवार की अध्यक्षता में बनी केन्द्र सरकारों ने हमेशा ही पंजाब के साथ भेदभाव किया है। जबकि पंजाब के लोगों ने देश की स्वतंत्रता और उन्नति में बहुत बडा योगदान डाला है। उन्होने कहा कि आज जरूरत है कि देश में एक ऐसी मजबूत और स्थिर सरकार बने जो पंजाबियों के दर्द को समझे और पंजाब को बनता मान सम्मान दे। उन्होने कहा कि वह दिन दूर नही जब देश में श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्ष्ता में एन डी ए की सरकार बनेगी और शिअद उसके बड़े साझेदार के रूप में पंजाब को ओर बुलदियों पर ले जाएगा।

इस अवसर पर विशाल एकत्र को संबोधन करते हुये स. मजीठिया ने कहा कि शिअद -भाजपा गठबंधन आगामी लोक सभा चुनावों में पंजाब की 13 सीटें जीतकर नरेन्द्र मोदी को प्रधान बनने में अहम भूमिका निभाएगा । पंजाब की शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार विकास के मुददे पर लोक सभा चुनाव लड़ने जा रही है और यूथ अकाली दल शिरोमणि अकाली दल की अध्यक्ष्ता अधीन पंजाब की 13 सीटों पर जीत प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा उन्होने बताया कि पंजाब को देश का नम्बर एक राज्य बनाने के लिए राज्य के गांवों , कस्बों और शहरों में बड़े विकास कार्य शुरू किये गये है उन्होने बताया कि आने वाले समय में पंजाब के 70कस्बों में सीवरेज की बेहतर सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए 3500 करोड़ रूपये स्वीकृति किये गये है और राज्य सरकार शहरों के साथ साथ गांवों के पूर्ण विकास के लिए दृढ संकल्प है उन्होने कहा कि राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक रूपये किलो आटा और बीसरूपये किलो दाल उपलब्ध करवाई जा रही है और इस योजना तहत लाभ प्राप्त करने वाले परिवारों का घेरा बढ़ा कर तीस लाख परिवार किया गया है। उन्होने बताया कि राज्य के 11वीं और 12 वीं कक्षा की लड़कियों को स्कूलों में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए आने जाने के लिए माई भागो स्कीम तहत मुफत साइकिल दिये जा रहे हैं। 

उन्होने कहा कि पंजाब कांग्रेस अकाली दल के नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर घटिया सोच की राजनीति कर रही है। उन्होने कहा कि पंजाब के लोग जानते है कि पंजाब कांग्रेस के वर्तमान प्रधान स. प्रताप सिंह बाजवा और उनके पूर्वजों के संबध अपराधिक सोच वाले लोगों के साथ रहे है और सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए ही अकाली नेताओं और वर्करों पर झूठे दोष लगाकर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकारो ंने हमेशा ही सीबीआई ओैर इंफोर्समैंट डायरैक्टोरेट जैसे स्ंास्थानो को अपने लाभ के लिए प्रयोग किया है।इस अवसर पर बीबी गुरप्रीत कौर सदस्य एसजीपीसी , स. जरनैल सिंह डोगरंावाला सदस्य एसजीपीसी, मास्टर हरदेव सिंह उपचेयरमैन जिला परिषद कपूरथला,स. रणजीत सिंह खुराना जिला प्रधान यूथ अकाली दल शहरी, श्री बिक्रम सिंह उच्चा जिला प्रधान यूथ अकाली दल ग्रामीण , स. अवतार सिंह भूंगरनी कौमी सीनियर मीत प्रधान, श्री कुलवंत सिंह जोशन और श्री सतबीर सिंह बिंटू के अतिरिक्त अन्य अकाली भाजपा नेता और वर्कर  भी उपिस्थत थे।इसके के पश्चात स. मजीठिया ने कस्बा भुलथ में 60 करोड 42 लाख रूपये की लागत से बनी डीएसपी भुलथ के कार्यालय-कम-रिहायश का और एक करोड़ 69 लाख रूपये की लागत से बनी थाना बेगोवाल की ईमारत का भी उदघाटन किया। इस अवसर पर बीबी जगीर कौर विधायक हल्का भुलथ और युवराज भूपिन्द्र सिंह चेयरमैन जिला परिषद कपूरथला के अतिरिक्त अन्य अकाली -भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

 

Tags: bikram singh majithia , bikramjit singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD