Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार द्वारा ‘विश्व पर्यटन दिवस’ के अवसर पर पर्यटन क्षेत्र में नौजवानों के लिए स्वै रोजगार के 10000 अवसर पैदा करने का ऐलान

पर्यटन विभाग की सम्पत्तियों को विश्व स्तर के पर्यटनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा -चन्नी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Sep 2019

Last updated on: Sep 27, 2019, 00:00 IST

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार के द्वारा पर्यटन उद्योग में नौजवानों के लिए स्वै रोजगार के 10000 अवसर पैदा करने की घोषणा की गई है। यहां जारी एक प्रेस बयान में पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि इससे न केवल राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी बल्कि यह कदम राज्य के नौजवानों को सशक्त बनाने में भी फायदेमंद साबित होगा।मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पर्यटन विभाग की 15 संपत्तियों को विश्व स्तर के पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। इन संपत्तियों में अमलतास होटल, लुधियाना, सिल्वर ओक टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, मलोट, पिंकासिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, रोपड़, कडंंबा टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, नंगल, सूरजमुखी टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, खनौरी, टूरिस्ट औआसिस, लुधियाना, होटल ब्लयूबैल, फगवाड़ा, लाजवंती फिलिंग स्टेशन, होशियारपुर, बोगैनविलिया फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, सरहिंद, मैगनोलिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, करतारपुर, टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स चोहल डैम, होशियारपुर, एथनिक सेंटर, चमकौर साहिब, टूरिस्ट रिसेपशन सेंटर आनंदपुर साहिब, गांव तरेती में जमीन, शाहपुर कंडी, जिला पठानकोट, आईएचएम बूथगढ़ जिला मोहाली शामिल हैं।श्री चन्नी ने बताया कि इनमें से अधिकांश संपत्तियां अधिकतम सुंदर प्राकृतिक स्थानों में स्थित हैं और इनको विकसित किया जाएगा जिससे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए यकीनन आकर्षण का केंद्र बनेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इन संपत्तियों के विकसित करने के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश पहले से ही दे दिए हैं।

श्री चन्नी ने यह भी कहा कि पर्यटन विभाग राज्य में फार्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार ठहरने के लिए आरामदायक घरों की सुविधा प्रदान करने और पर्यटनीय स्थलों के आसपास रहने वाली जगह उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उच्च स्तरीय बैड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य स्व-विदेशी और विदेशी पर्यटकों के लिए एक स्वच्छ और सस्ती जगह प्रदान करना है ताकि उन्हें पंजाब की परंपराओं और संस्कृति का अनुभव करने और पंजाबी व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए भारतीय परिवारों के साथ रहने का अवसर दिया जा सके।श्री चन्नी ने कहा कि जो इच्छुक मकान मालिकों के पास उपयुक्त आकार और मापदंडों वाला मकान है, उनके लिए अतिरिक्त आय का अच्छा साधन बनने के साथ-साथ एक अच्छी व्यावसायिक गतिविधि भी बन सकती है। अब तक विभाग के पास इस स्कीम के तहत लगभग 100 इकाईयां पंजीकृत हो चुकी हैं।मंत्री ने यह भी बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर अमृतसर में हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया गया। विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए विभाग के द्वारा गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के द्वारा विदेशी भाषा (फ्रेंच) के प्रशिक्षण देने के लिए 27 टूर गाइडों और टूरिस्ट ऑपरेटरों का एक बैच शुरू किया गया है और विश्व पर्यटन दिवस -2019 के अवसर पर विरासत-ए-खालसा में स्कूलों/कॉलेजों में भाषण मुकाबले भी करवाए गये।

 

Tags: Charanjit Singh Channi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD