Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

एस.डी.एम. मेजर सरीन, अभिषेक कश्यप व सरन प्रीति का शहीद विक्रमजीत सिंह कर्मयोगी एक्सिलेंस अवार्ड-2019 के लिए हुआ चयन

27 सितंबर को चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में होगा सम्मान समारोह

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Sep 2019

Last updated on: Sep 25, 2019, 00:00 IST

होशियारपुर के एस.डी.एम. मेजर अमित सरीन, साइकिलिस्ट अभिषेक कश्यप व प्रीति सरन का शहीद विक्रमजीत सिंह कर्मयोगी एक्सिलेंस अवार्ड-2019 के लिए चयन हुआ है। इनको यह अवार्ड 27 सितंबर को चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास व पंचायत राज और पशु पालन व मछली पालन मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर प्रदान करेंगे। जानकारी देते हुए एक ईंट शहीद के नाम अभियान के संयोजक श्री संजीव राणा ने बताया कि इस अवार्ड के लिए विभिन्न क्षेत्रों की 10 हस्तियों का सम्मान होना है, जिसमें दो अवार्ड होशियारपुर के खाते में आए हैं, जो कि जिले के गर्व की बात है। एस.डी.एम. अमित सरीन का चयन एडमिनिस्ट्रेटिव रिफार्म व समाज सेवा के लिए जबकि अभिषेक कश्यप व सरन प्रीति का चयन प्रदेश में साइकलिंग को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए हुआ है।एस.डी.एम. मेजर अमित सरीन ने बतौर प्रशासनिक अधिकारी के तौर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली व सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना व लोगों को उसका सही लाभ पहुंचाने के कारण वे थोड़े ही दिनों में काफी चर्चित हो गए। प्रशासनिक सुधार के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी इन्होंने बाखूबी निभाया है और नौजवानों को नशे से दूर कर उनमें राष्ट्रभक्ति व समाज सेवा की एक अलख जगाई है। यही कारण है आफिस टाइम के बाद इनका ज्यादा समय सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर बीतता है। सीनियर सिटीजन के मामलों में तो उनकी कोर्ट ने बहुत ही जल्द निर्णय दिए हैं। सारथी नाम से उन्होंने अपने मित्रों के साथ मिल कर एक एन.जी.ओ बनाई है, जो कि होशियारपुर के गांव चब्बेवाल में वंदे मातरम केंद्र को चला रही है। 

इस केंद्र में मेजर अमित सरीन के नेतृत्व में वहां के झुज्गी झोंपडिय़ों के बच्चों को शिक्षित किया जाता है। केंद्र में शाम को बच्चे आ जाते हैं जहां उन्हें नैतिक मूल्यों के पाठ के साथ-साथ देश भक्ति व किताबी ज्ञान भी दिया जाता है। पिछले लगभग ढाई वर्ष से यह केंद्र चल रहा है और इस केंद्र का उद्देश्य को शिक्षित कर उन्हें स्कूल भेजना है।पंजाब में प्रोफेशनल साइकिलिंग के क्षेत्र में लोगों को एक नई दिशा दिखाने का श्रेय होशियारपुर के अभिषेक कश्यप व सरन प्रीति को जाता है। इस दंपति ने साइकिलिंग को लेकर प्रदेश के लोगों में जो उत्साह भरा है वह हर रोज सुबह पंजाब की सडक़ों पर साइकिलिंग करते हर वर्ग के लोगों के रु प में आपको देखने को मिल जाएगा। लोगों को फिट रखने व होशियारपुर में साइकिलिंग पर्यटन को विकसित करने के उद्देश्य से उन्होंने प्रदेश भर के साइकिलिस्टों के पंजाब बाइकर्स क्लब के माध्यम से जोड़ा व उन्हें साइकिलिंग के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2014 में अभिषेक व सरन प्रीति दोनों अकेले ही साइकिलिंग करते थे और लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करते थे। अब हाल यह है कि होशियारपुर में ही एक हजार के लगभग लोग साइकिलिंग करते हैं और अन्य लोगों को भी साइकिलिंग के लिए प्रेरणा दे रहे हैं। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए वे समय-समय पर साइकिलिंग इवेंट जैसे ब्रेवे, साइक्लोथान, अल्ट्रा साइकिलिंग रेस करवाते रहते हैं। सरन प्रीति खुद 200, 300,400 व 600 किलोमीटर ब्रेवे कर चुकी हैं व पंजाब की पहली महिला सुपर रेंडेन्योर है। इसके अलावा मनाली-लेह- खारदुंगला तक साइकिलिंग करने वाली पंजाब की महिला महिला साइकिलिस्ट है। सरन प्रीति रेस एक्रास अमेरिका में भी दो बार आफिशिएट कर चुकी है व नेशनल साइकिलिंग कोच सर्टिफाइड है।

 

Tags: Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD