Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत ‘पंजाब सडक़ दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और सुधार’ की पहली रिपोर्ट जारी

राज्य के 12 जि़लों में 391 सडक़ दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स कि की गई पहचान

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Sep 2019

Last updated on: Sep 19, 2019, 00:00 IST

मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत चलाए जा रहे प्रोग्राम ‘पंजाब सडक़ दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और सुधार’ की पहली रिपोर्ट तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर स. काहन सिंह पन्नू द्वारा आज जारी की गई है। स. पन्नू ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा निर्देशों के अंतर्गत पंजाब सडक़ एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट्स की यह रिपोर्ट तंदुरुस्त पंजाब मिशन अधीन पंजाब विज़न ज़ीरो एक्सीडेंट टीम ने पंजाब पुलिस के ट्रैफिक़ विभाग के साथ मिलकर तैयार की है।उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के पहले हिस्से में राज्यभर के 12 जि़लों में 391 पंजाब रोड एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई है। इनमें से 256 (65 प्रतिशत) ब्लैक स्पॉट्स पंजाब के राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 66 (17 प्रतिशत) स्पॉट्स पंजाब की लोक निर्माण विभाग की सडक़ों पर, 42 (11 प्रतिशत) शहरी सडक़ों पर और 27 (7 प्रतिशत) ग्रामीण सडक़ों पर हैं।मिशन डायरैक्टर ने आगे कहा कि इन 391 सडक़ दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स में पिछले 3 सालों (2016 से 2018) के दौरान, 2898 सडक़ हादसे हुए जिनमें 1910 लोग मारे गए, 1401 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और 488 लोगों को अन्य चोटें आईं।ब्लैक स्पॉट्स की जि़लावार जानकारी देते हुए स. पन्नू ने कहा कि मोहाली जिले में सबसे अधिक 92 सडक़ दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई है, इसके बाद लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के अधिकार क्षेत्र में आते 91 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई। इसके अलावा, अमृतसर पुलिस (ग्रामीण) के अधिकार क्षेत्र में 6, अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के अधीन 23, बटाला में 9, गुरदासपुर में 12, तरन तारन में 8, जालंधर पुलिस कमिश्नरेट अधीन 21, मोगा में 9, पटियाला में 55, रूपनगर में 30, शहीद भगत सिंह नगर में 21, बठिंडा में 8 और संगरूर में 6 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई है।उन्होंने बताया कि केंद्रीय सडक़ यातायात और राजमार्ग मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार उस सडक़ को एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट माना जाता है जिस सडक़ के किसी भी 500 मीटर हिस्से में पिछले 3 सालों के दौरान 5 से अधिक हादसे घटते हैं, जिससे मौत/गंभीर चोटें पहुंचने या ऐसी जगह जहाँ पिछले 3 सालों में सडक़ हादसों के दौरान 10 व्यक्तियों की जानें गई हों।मिशन डायरैक्टर ने अगली कार्यवाही सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि इन ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के लिए राज्य सरकार के सम्बन्धित विभागों को कहा गया है और श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागम मनाने के मद्देनजऱ राष्ट्रीय राजमार्ग के ब्लैक स्पॉट्स को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी से अपील की गई है।जि़क्रयोग्य है कि यह रिपोर्ट ट्रैफिक़ सलाहकार, पंजाब श्री नवदीप असीजा और प्रोजैक्ट मैनेजर, पंजाब विज़न ज़ीरो एक्सीडेंट श्री अरबाब अहमद के प्रयासों के चलते 4 महीनों में तैयार की गई।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD