Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘तंदुरुस्त पंजाब’ मिशन के अंतर्गत पंजाब द्वारा स्वास्थ्य और वातावरण सम्बन्धी मुद्दों के हल के लिए इमटैक के साथ समझौता सहीबद्ध

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Sep 2019

Last updated on: Sep 13, 2019, 00:00 IST

मिशन तंदुरुस्त पंजाब 2.0 के अंतर्गत आज सी.एस.आई.आर-इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टैक्रोलॉजी (इमटैक) द्वारा पंजाब सरकार के विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और वातावरण विभाग के साथ आपसी सहमति का समझौता सहीबद्ध किया गया है जिसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य और वातावरण सम्बन्धी मुद्दों का साझे तौर पर हल करने के साथ-साथ मिशन इनोवेट पंजाब के अंतर्गत राज्य को रिर्सच और इनोवेशन हॅब बनाना शामिल है।समझौते के अनुसार दोनों संस्थाएं पंजाब में रिर्सच एंड इनोवेशन (आर एंड आई) के लिए रचनात्मक माहौल सृजन करने सम्बन्धी यत्न करेंगी जिससे प्रतिस्पर्धा, आर्थिक विकास और मानक नौकरियाँ पैदा करने को बढ़ावा दिया जा सके। विज्ञान प्रौद्यौगिकी और वातावरण विभाग और इमटैक ने पानी के मानक की जांच और निरीक्षण के लिए साझे तौर पर कई क्षेत्रों की पहचान की है और राज्यभर में पानी के प्रदूषण से होने वाली बीमारियों संबंधी तकनीकी अध्ययन कर रहे हैं।यह समझौता विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और वातावरण विभाग के प्रमुख सचिव श्री आर.के. वर्मा और डायरैक्टर इमटैक डॉ. मनोज राजे द्वारा सहीबद्ध किया गया है जिसका उद्देश्य बायोरीमैडीएशन समेत पानी के मानक की जांच और सुधार के लिए नवीन और कम लागत वाले बायोसैंसर और माइक्रोबायल टैक्रोलॉजी आधारित तकनीकों सम्बन्धी राज्य में विशेष प्रोजैक्ट शुरू करना है।जि़क्रयोग्य है कि तंदुरुस्त पंजाब मिशन पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा शुरू किया गया था जिससे शुद्ध हवा, मानक पानी, पौष्टिक भोजन और सेहतमंद वातावरण पर आधारित मापदण्डों में सुधार करते हुए पंजाब को सबसे सेहतमंद राज्य बनाया जा सके।श्री वर्मा ने बताया कि रिर्सच एंड इनोवेशन के लिए सहयोग देने के अलावा इमटैक फसलों की बीमारियों का पता लगाने और जांच में भी राज्य की सहायता करेगा। उन्होंने बताया कि यह पंजाब के बाहर स्थित लाईफ़ साइंस उद्योगों और स्टार्ट-अप के लाभ के लिए अति आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ इसके प्रस्तावित कौशल विकास केंद्र का विस्तार भी करेगा।डॉ. मनोज राजे ने कहा कि इस समझौते को सही अर्थों में लागू किया जायेगा और पहले कदम के तौर पर इमटैक पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के साथ मिलकर एंटी-माइक्रोबियल रसिस्टैंस, जो कि राज्य में मानवीय स्वास्थ्य के लिए एक ख़तरा है, संबंधी यू.के. रिर्सच इनोवेशन को साझे तौर पर प्रस्ताव देने जा रहा है।

 

Tags: Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD