Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने दिल्‍ली पुस्‍तक मेले में प्रकाशन विभाग के स्‍टॉल का उद्घाटन किया

हालांकि इंटरनेट सूचना का भंडार है, लेकिन पुस्‍तकें ज्ञान प्रदान करती हैं : अमित खरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 11 Sep 2019

Last updated on: Sep 11, 2019, 00:00 IST

सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने प्रगति मैदान, नई दिल्‍ली में आज दिल्ली पुस्तक मेले में प्रकाशन विभाग के स्टॉल का उद्घाटन किया। श्री खरे ने प्रकाशन विभाग की पांच पुस्‍तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर राष्‍ट्रीय गांधी संग्रहालय के निदेशक श्री ए.अन्‍नामलाई भी मौजूद थे।श्री अमित खरे ने हिन्‍दी और अंग्रेजी के अलावा अनेक भारतीय भाषाओं में महान विभूतियों के जीवन परिचय से जुड़ी पुस्‍तकें प्रकाशित कर लोगों को उनके करीब लाने के लिए प्रकाशन विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने इंटरनेट के युग में पुस्‍तकों की फलती-फूलती  संस्‍कृति की चर्चा करते हुए कहा, हालांकि इंटरनेट सूचना का खजाना है, लेकिन पुस्‍तकें ज्ञान प्रदान करती है।

पुस्‍तक मेले में प्रकाशन विभाग की भागीदारी

गांधीवादी विचारों पर पुस्‍तकों का एक प्रमुख प्रकाशक होने के नाते, प्रकाशन विभाग ने प्रिंट और ई-संस्‍करण में महात्‍मा गांधी शीर्षक की एक श्रृंखला प्रदर्शित की है। राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री के भाषणों और इतिहास तथा धरोहर सहि‍त अन्‍य विविध विषयों, बच्‍चों के साहित्‍य, कला और संस्‍कृति, आजादी के लिए राष्‍ट्रीय आंदोलन, राष्‍ट्रीय नेताओं की जीवनियां, वनस्‍पति और जीव-जंतु, विज्ञान और अर्थव्‍यवस्‍था, राष्‍ट्रपति भवन पर पुस्‍तकें इस मेले में प्रदर्शित की गई है। प्रकाशन विभाग का स्‍टॉल प्रगति मैदान में हॉल नंबर-7 के सामने है।

जारी की गई पुस्‍तकों का विवरण

कस्तूरी परिमल (हिंदी): कस्तूरबा गांधी, मोहन से महात्मा गांधी बने एक युवक के परिवर्तन की यात्रा की प्रमुख गवाह थीं। कहानी के रूप में वर्णित, इस पुस्तक में कस्तूरबा के जीवन के प्रयत्‍नों और पीड़ा, गांधीजी के साथ उनकी बातचीत और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख महिला नेता के रूप में उनके उदय को प्रस्‍तुत किया गया है। यह पुस्‍तक गांधीजी द्वारा शुरू किए गए रचनात्मक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न आश्रमों में सामुदायिक जीवन में कस्तूरबा द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है। पुस्तक के लेखक डॉ. विश्वास पाटिल मराठी साहित्य जगत में एक जाना माना नाम हैं।1921 के असहयोग आंदोलन की झांकियां : पूर्व राष्ट्रपति श्री वी.वी. गिरि द्वारा लिखित प्रस्तावना के साथ, इस पुस्तक में डॉ. ताराचंद, श्री प्रकाश, कमलादेवी चट्टोपाध्याय, काका कालेलकर, आरआर दिवाकर, हरिभाऊ उपाध्याय और डॉ. हरेकृष्ण मेहता सहित अनेक जाने-माने बुद्धिजीवियों, स्वतंत्रता सेनानियों और पत्रकारों के आलेख हैं।गांधी कथा (हिंदी और उर्दू): यह एक ग्राफिक उपन्यास है जो महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित है। बच्चों को लक्षित पाठक मानकर, प्रकाशन विभाग विभिन्न भारतीय भाषाओं में पुस्तक का प्रकाशन सुनिश्चित करने का काम कर रहा है।सत्याग्रह (गुजराती) में महिलाएँ: राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की पूर्व अध्‍यक्ष प्रो. अपर्णा बसु द्वारा लिखित पुस्‍तक प्रकाशन विभाग ने मूल रूप से अंग्रेजी में प्रकाशित की है।  प्रख्यात गांधीवादी प्रोफेसर वर्षा दास ने इस पुस्‍तक का गुजराती में अनुवाद किया है। इसमें अनेक प्रेरक सत्याग्रही महिलाओं की कहानियों का वर्णन है, जो दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य के खिलाफ कठिन संघर्ष के दौरान प्रमुखता से खड़ी हुईं, लेकिन कभी भी अहिंसा के रास्ते से भटकी। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि इनमें से अनेक महिलाओं की सेवा भावना ने उन्हें स्वतंत्रता के बाद के युग में भारत के सामाजिक विकास के लिए काम करना जारी रखने के लिए प्रेरित किया।महात्मा को श्रद्धांजलि: आकाशवाणी श्रद्धांजलि (तमिल) - यह पुस्तक, मूल रूप से अंग्रेजी में प्रकाशित की गई है, और अब इसका गांधी अध्ययन केंद्र, चेन्नई की मदद से पहली बार तमिल में अनुवाद किया गया है, जिसमें 30 जनवरी, 1948 को गांधीजी की मृत्यु के बाद आकाशवाणी पर महात्‍मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि को शामिल किया गया है। इस पुस्तक में सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू सहित प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ लॉर्ड माउंटबेटन और अन्‍य गणमान्य व्‍यक्तियों की श्रद्धांजलि को शामिल किया गया है।

दिल्ली पुस्तक मेले के बारे में :

25वां दिल्ली पुस्तक मेला 11 सितंबर से 15 सितंबर, 2019 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स और आईटीपीओ ने किया है। यह एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां प्रकाशकों, लेखकों, पुस्‍तक विक्रेताओं और पुस्तक प्रेमियों को बातचीत करने का मौका मिलता है।महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर  पुस्तक मेले की विषय-वस्‍तु उन्‍हें समर्पित की गई है।

 

Tags: Delhi Book Fair , DIPR India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD