Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सूचना और प्रसारण सचिव ने रोजगार और स्‍व-रोजगार पर ‘योजना’ का विशेष अंक जारी किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Aug 2018

Last updated on: Aug 24, 2018, 00:00 IST

सूचना और प्रसारण सचिव अमित खरे ने आज यहां रोजगार और स्व-रोजगार पर ‘योजना’ पत्रिका के विशेष अंक को जारी किया। इस विशेष अंक के विषय ‘रोजगार और स्‍वरोजगार का चयन हाल की रिपोर्टों तथा अर्थशास्त्रियों की ऐसी टिप्‍पणियों पर आधारित था कि रोजगार संबंधी आंकड़े देश में रोजगार की स्थिति तथा रोजगार सृजन की सही तस्‍वीर पेश नहीं करते। इस अंक में प्रकाशित लेख भारत सरकार के सचिवों, फिक्‍की जैसे पेशेवर संगठनों के विशेषज्ञों तथा नीति आयोग के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गये हैं और लेखों में विषय के विभिन्‍न पक्षों के बारे में समग्र राय प्रस्‍तुत की गई है। इस विशेष अंक में विश्‍वसनीय रोजगार डाटा से लेकर पेरोल रिपोर्टिंग के लाभ, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका अवसर सृजन से लेकर रोजगार के नये इंजन के रूप में एमएसएमई, प्रमुख रोजगार सृजन के रूप में उद्यमशीलता से लेकर भारतीय श्रम बाजार के विभिन्‍न पहलूओं का विस्‍तृत विश्‍लेषण किया गया है। इस अंक में मुद्रा जैसे विभिन्‍न कार्यक्रमों से संबंधित सफलता की कहानियों को भी शामिल किया गया है।

इस अवसर पर प्रकाशन विभाग की महानिदेशक श्रीमती साधना राउत तथा मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। योजना सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित की जाने वाली विषय आधारित पत्रिका है। इसका प्रकाशन 13 भाषाओं में किया जाता है और इसकी  संयुक्‍त प्रसार संख्‍या लगभग दो लाख हैं। योजना के पाठक आठ लाख से अधिक हैं। यह पत्रिका नियोजन और विकास संबंधी विषयों तथा देश के अन्‍य सामाजिक, आर्थिक विषयों पर विमर्श का मंच प्रदान करती है और विभिन्‍न विषयों पर आम पाठकों को विश्‍लेषण सम्‍पन्‍न सामग्री प्रस्‍तुत करती है। पिछले एक वर्ष में इस पत्रिका ने विमुद्रीकरण, जीएसटी, सामाजिक सुरक्षा, बैंकिंग सुधार, केन्‍द्रीय बजट 2018-19, भारत की विकास यात्रा, एमएसएमई तथा उपभोक्‍ता जागरूक जैसे समकालीन विषयों पर फोकस किया है। अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ और जाने-माने लेखक इस पत्रिका में लिखते है। इनमें भारत सरकार के सचिव शामिल हैं।

 

Tags: DIPR INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD