Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

सुल्तानपुर लोधी में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड 30 सितम्बर तक मुकम्मल होगा-रजि़या सुल्ताना

5 करोड़ 73 लाख रुपए की अनुमानित लागत के साथ तैयार होगा बस स्टैंड

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Sep 2019

Last updated on: Sep 11, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को समर्पित सुल्तानपुर लोधी में एक नया और आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य 30 सितम्बर, 2019 तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। इह बस स्टैंड में विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया होंगी।पंजाब की परिवहन मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना ने यह प्रगटावा करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा सुल्तानपुर लोधी में बनाए जा रहे आधुनिक बस स्टैंड पर अनुमानित 5 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत आयेगी। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी बस स्टैंड के निर्माण के काम जायज़ा भी लिया। इस मौके पर श्री गुरलवलीन सिंह सिद्धू मैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी., श्री जतिन्दरपाल सिंह गरेवाल कार्यकारी इंजीनियर पी.आर.टी.सी., श्री परवीन शर्मा जनरल मैनेजर पी.आर.टी.सी. कपूरथला, एस.डी.ओ. पी.आर.टी.सी. आदि के अलावा शहर की अहम शख्सियतें और जि़ला प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।श्रीमती सुल्ताना ने बताया कि इस बस स्टैंड में मुख्य तौर पर बसों के चलने के लिए 8 विभिन्न काऊंटर, महिलाओं एवं पुरूषों और अंगहीनों के लिए शौचालय, सवारियों के लिए ए.सी. वेटिंग हॉल, व्यापारिक मंतव्य के लिए चार दुकानें, एक रैस्टोरैंट, कार पार्किंग, रिक्शा पार्किंग, पीने वाले शुद्ध पानी के लिए आर.ओ. सिस्टम, वॉटर कूलर, पंखे, सवारियों के बैठने के लिए गोदरेज़ के स्टील बैंच, अनलोडिंग प्लेटफार्म आदि मुहैया करवाए गए हैं।परिवहन मंत्री ने आगे बताया कि बस स्टैंड को ऐतिहासिक रूप देने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को शहर के विरासती रूप के अनुसार तैयार किया गया है और गुम्बदों-मेहराबों आदि का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के निर्माण का काम 80 प्रतिशत मुकम्मल हो चुका है और यह काम 30 सितम्बर, 2019 के अंत तक मुकम्मल करके बस स्टैंड को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए समर्पित कर दिया जायेगा।

 

Tags: Razia Sultana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD