Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्र सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों पर रांची में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्रकार-वार्ता

Listen to this article

5 Dariya News

रांची , 09 Sep 2019

Last updated on: Sep 09, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे होने पर देशभर में चल रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत, आज रांची में केंद्रीय जनजातीय मामले मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 100 दिनों में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करते हुए कई साहसिक फैसले लिए है।“एनडीए-2 ने 100 दिन के कालखंड में नया इतिहास बनाने का कार्य किया है। इसी तरह जनता को किए हुए वादों को अगले पाँच सालों तक आगे बढ़ाएँगे। भारत सरकार पूरे देश के लिए कार्य कर रही है, जिससे सबका लाभ हो, सबके मौलिक हितों की रक्षा हो और उसे अपना हक मिले। हम देश के हितों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी आगे ले जाने का काम कर रहे हैं,” श्री मुंडा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कश्मीर से 370 और 35A हटाने, आर्थिक क्षेत्र में किए गए सुधारों, खासकर सरकारी बैंकों के एकीकरण और कारोबार में सुगमता से जुड़े हुए फैसलों से तात्कालिक समय के साथ दूरगामी स्थिति में जहाँ देश को फायदा पहुचेगा, वहीं अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। इस तरह हम अपने लक्ष्य भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर कि अर्थव्यवस्था बनाने की तरफ तेजी से अग्रसर होंगे।इन 100 दिनों में सरकार ने जल संसाधन मंत्रालय के जरिये जल क्षेत्र को बढ़ाने, बारिश के पानी को रोकने और भविष्य के लिए जल सुरक्षा जैसे महत्वाकांशी कार्य करने की योजना बनाई हैं।वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कई अहम निर्णय लिए गए जिसमें तीन तलाक को दंडनीय जुर्म बनाना सबसे सराहनीय कार्य रहा। मोदी सरकार ने वैसे 58 कानून को, जो समय के साथ अपनी उपयोगिता खो बैठे थे, कानूनी सलाहकारों के सुझाव पर, समाप्त कर दिये है। इससे लोगों को सुगमता होगी।भ्रष्टाचार पर भी सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं। देश की जनता को एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की जरूरत है। इस दौरान भारत ने इनोवेशन इंडेक्स पर भी लंबी छलांग के साथ 52 स्थान प्राप्त किया, जो देश की बौद्धिक क्षमता को दर्शाता है।श्री मुंडा ने अपने मंत्रालय जनजातीय मामले के बारे में कहा कि केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर देशभर में एकलब्य विद्यालयों को बढ़ाया जाएगा और उनकी गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। जिससे झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी जनजातीय छात्रों को लाभ पहुंचेगा। वहीं, सरकार के वन-धन योजना के अंतर्गत गाँवों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्पादों को बाजार से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जाएगा।

 

Tags: Arjun Munda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD