Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मानवीय मूल्यों का आत्मनिरीक्षण ही समय की मांग

सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज

Listen to this article

5 Dariya News

पटियाला , 08 Sep 2019

Last updated on: Sep 08, 2019, 00:00 IST

मानवीय मूल्यों में बढ़ौतरी तभी संभव है, जब हम अपने आप का स्वयं समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। और यह केवल सत्संग में आकर सद्विचारों को सुनकर उन्हें अपने जीवन में अपनाने से ही संभव है। यह उद्गार निरंकारी सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने पटियाला स्थित अनाज मंडी में आयोजित मानव एकता सम्मेलन के दौरान पंजाब सहित हरियाणा व हिमाचल के क्षेत्र से आए मानव परिवार को संबोधित करते हुए कहे।उन्होंने निरंकारी मिशन के 90वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि एकतत्व, भाईचारे से सारे विश्व के लिए भले की कामना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक स्थिति में समरूप रहना चाहिए। दुख में अधिक दुखी व सुख में अधिक खुश नहीं होना चाहिए। हर परिस्थिति में सेवा, सत्संग व सिमरन को ही सर्वोपरि रखना है। किसी भी परिस्थिति में नकारात्मक विचारों को अपने पर हावी नहीं होने देना। सकारात्मकता प्राप्त करने का श्रेष्ठतम मार्ग केवल सत्संग, सेवा व सिमरन ही है।उन्होंने कहा कि सन्तों महात्माओं के विचारों को सुनकर उनको केवल व्यखायान करने तक ही सीमित नहीं रहना, वो विचार सही मायनों में तभी सार्थक माने जाएंगे जब हमारा जीवन उन शब्दों या विचारों के अनुसार होगा और यह ब्रहमज्ञान प्राप्त करके सत्संग करने के द्वारा ही हो सकता है।पटियाला के जोनल इंचार्ज श्री राधे श्याम ने सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पटियाला में पहली बार आगमन पर उनका अभिनन्दन व धन्यावाद किया। उन्होंने इस अवसर पर दूर-दूर क्षेत्रों से आई साध संगत, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, मंडी बोर्ड, जल सप्लाई विभाग, बिजली विभाग, आढ़ती ऐसासिएशन, कैबिनेट मंत्री वन विभाग साधु सिंह धरमसोत, विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, मेयर संजीव शर्मा ( बिट्टु ), चेयरमेन पी.आर.टी.सी. श्री के.के.शर्मा, र्षद राजेश मंडोरा, पार्षद सुखविन्द्र सोनू, उपायुक्त कुमार अमित, एस.एस.पी. पटियाला मंदीप सिंह सिद्वु सहित अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का समागम को सफल बनाने में दिए योगदान के लिए धन्यावाद किया। उन्होंने मेंबर इंचार्ज, पंजाब श्री एच.एस.चावला व पटियाला की संयोजक बहन गोविंद कौर ओबराय के संपूर्ण सहयोग के लिए धन्यावाद किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इतनी गर्मी के बावजूद रहमत की बरसात से श्रद्वालु व पटियाला वासी आज आन्नदित हुए है, उसकी खूशबू से पटियाला आज धन्य हुआ है।

 

Tags: Nirankari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD