Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कालेज के दिन जीवन के महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम काल : गोविंद सिंह ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

कुल्लू , 05 Sep 2019

Last updated on: Sep 05, 2019, 00:00 IST

कालेज के दिन उत्साह और उमंग से ओत-प्रोत होते हैं जहां युवाओं को खूब मौज मस्ती करने का अवसर मिलता है। निश्चित तौर पर ये काल जीवन का स्वर्णिम काल होता है और मनुष्य समाज में जब अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा होता है तो बार-बार कालेज के दिनों को याद करता है। ये उद्गार वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जेएलएन राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरिपुर में आयोजित चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूथ फेस्टिवल समूह-एक के समापन अवसर पर व्यक्त किए। यूथ फेस्टिवल में प्रदेश के विभिन्न 71 महाविद्यालयों के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।गोविंद ठाकुर ने कहा कि बेशक काॅलेज के दिन मौज-मस्ती से भरे होते हैं, लेकिन इसी युवावस्था के दौरान हम अपने भविष्य को भी निर्धारित करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक ढंग से सदुपयोग करना चाहिए। उन्हें सामाजिक कुरीतियों से लड़ने की क्षमता अपने भीतर उत्पन्न कर दूसरां को भी सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों से युवाओं को दूर रहकर अपने परिजनों तथा शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में नैतिक मूल्यों का होना नितांत आवश्यक है और ये व्यक्ति में संस्कारित लोगों से आते हैं, इसलिये अच्छे लोगों की संगति करनी चाहिए और अपने आप को एक आदर्श नागरिक के तौर पर स्थापित करना चाहिए।

हिमाचल की शान हैं जंगल, प्रत्येक व्यक्ति करे पौधरोपण

वन मंत्री ने कहा कि वन हिमाचल प्रदेश की शान हैं। प्रदेश सरकार राज्य में वन आवरण को 30 प्रतिशत करने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश में 27.12 प्रतिशत भूमि पर वर्तमान में वन मौजूद हैं, जबकि वन भूमि 68 प्रतिशत है जिसमें 20 प्रतिशत बर्फ से ढका अथवा अत्यंत शीतल भूभाग है। वन आवरण को बढ़ाने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को योगदान करना चाहिए और प्रत्येक को कम से एक एक पेड़ अपने परिजनों अथवा प्रियजनों के नाम से अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश दुनिया को आक्सीजन देने वाला प्रदेश जाना जाए, लकड़ी उपलब्ध करवाने वाला प्रदेश जाना जाए, दवाईयां व हर्बल वाला प्रदेश जाना जाए, इस दिशा में राज्य सरकार वनों को बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस वर्ष पांच दिनों के विशेष पौधरोपण अभियान के दौरान साढ़े 27 लाख पौधों का रोपण प्रदेश में किया गया।

मानवीय चूक से होती हैं 95.6 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखदायी होती है जहां अनेकों घर परिवार उजड़ जाते हैं। बहुत सरल से उपायों को हम अपने जीवन में अपनाकर इनसे बच सकते हैं। हैलमेट पहनना, जल्दबाजी में ओवरटेक न करना, तीब्र गति से न चलना और नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसी सावधानियों से दुर्घटना कदापि हो ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि 95.6 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं मानवीय चूक के कारण होती हैं। इनमें 90 प्रतिशत नशे की हालत में होती हैं। इनमें भी 90 प्रतिशत 16 से 35 आयुवर्ग के युवाओं की होती हैं। ये आंकड़ें बहुत परेशान करने वाले और गंभीर हैं।परिवहन मंत्री ने सभी लोगों से अपील की कि यातायात के नियमों का कडाई से पालन करें और अपने बच्चों को बिना लाईसेंस, हैलमेट के वाहन न सौंपे। यातायात नियमों में सख्ती बहुमूल्य जिंदगियों को बचाने के लिए की गई है और सभी को इसका सम्मान व पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियों से बचे और अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए नियमों को मानें।

सभी बनें फिट इण्डिया मूवमैंट का हिस्सा  

युवा सेवाएं एंव खेल मंत्री ने फिट इण्डिया मूवमैंट का हिस्सा बनने के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नारे फिट है तो हिट है, को जहन में रखकर नित्य प्रति व्यायाम करें, कोई न कोई खेल खेलें अथवा शारीरिक श्रम करें। इससे व्यक्ति अनेक बीमारियों से बच सकता है और चुस्ती फुर्ती के साथ लंबा जीवन जी सकता है।इसके पश्चात वन मंत्री ने युवा उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।

कालेज की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  

इससे पूर्व, हरिपुर महाविद्यालय के प्राचार्य विपिन सिंह राठौर ने स्वागत किया तथा युवा उत्सव के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया। उप-प्राचार्य ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।हि.प्र. भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, पंचायत समिति सदस्या सरिता, मनाली भाजपा के उपाध्यक्ष मदन वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष गोवर्धन, पूण्र्ध चंद, नागेश, राकेश बेरागी, बिमल ठाकुर के अलावा राज्य के विभिन्न काॅलेजों के प्राचार्य, प्राध्यापक व बड़ी संख्या में उत्सके प्रतिभागी मौजूद रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD