Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विद्युत क्षेत्र के ढ़ाचागत विकास पर दिया जा रहा विशेष बल : विपिन सिंह परमार

स्वास्थ्य मंत्री ने नागनी में किया 33/11 केवी सव-स्टेशन का भूमिपूजन

Listen to this article

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Sep 2019

Last updated on: Sep 04, 2019, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज सुलाह विधानसभा क्षेत्र के नागनी में 5 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का भूमिपूजन किया। इस सब स्टेशन से सुलाह की 13 पंचायतों के 27 गांवों के 35 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सब स्टेशन का कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सब-स्टेशन को दैहण के साथ जोड़ने के लिए लाइनों व अन्य उपकरणों को बदलने के लिए 2 करोड़ रुपये व्यय होंगे।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में गरीब परिवारों के लिए एक नई मुख्यमंत्री रोशनी योजना आरंभ की है। इस योजना के अन्तर्गत इन परिवारों को नए विद्युत कनेक्शन हेतु कोई सर्विस कनेक्शन चार्जिज नहीं देने पड़ेगे। घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को दी जा रही बिजली सस्ती दरों पर देने के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में 475 करोड़ रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान वित वर्ष में नये कनक्शन प्रदान करने, वोल्टेज सुधारने एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति के लिए 850 नए वितरण उपन्केन्द्र भी स्थापित किये जाने तथा 26,000 पुराने तथा गले-सड़े लकड़ी के खम्बों के स्थान पर लोहे के खम्बे लगाए जाने भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में करीब 5 लाख उपभोक्ताओं के पास अभी भी पुराने मीटर हैं जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में 4 लाख पुराने मीटरों को बदलकर इलैक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जाएंगे।

गौसदन का किया भूमिपूजन

इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम पंचायत मरूंह के नागनी में गौसदन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि 11 कनाल भूमि में बनने वाले इस गौसदन के निर्माण में 26.50 लाख रुपये व्यय किये जाएंगे। जिसमें 100 बेसहारा पशुओं को उनका रेनबसेरा उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त गौसदन में मनरेगा के तहत 20 लाख रुपये व्यय किये जाएंगे जिसमें से चैक डैम पर 5 लाख रुपये, पौधारोपण पर 5 लाख रुपये, ड्रैनेज पर 5 लाख तथा पानी के टैंकों के निर्माण पर 5 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है तथा इसकी बेहतरी के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सक्रिय रचनात्मक सहयोग जरूरी है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गांव की सार्वजनिक चरागाहों की पहचान की जाएगी ताकि गौसदनों के पंजीकृत प्शुओं को बारी-बारी से वहां पर चराया जा सके। प्रदेश सरकार गौसदन स्थापित करने के लिए सरकारी भूमि एक रुपये पट्टे पर देगी। इस पशुओं की स्वास्थ्य संबन्धी देखभाल उस क्षेत्र के पशुपालन विभाग के कर्मी निःशुल्क करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा पशुओं को महिला मंडलों द्वारा देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। महिला मंडलों को इसके लिए समुचित अनुदान भी दिया जाएगा। प्रत्येक विकास खंड की एक सर्वोत्म पंचायत, जहां शत-प्रतिशत पशु पंजीकृत हैं व उन पर टैंगिक कायम है तथा जहां पशु मालिक पशुओं को नहीं त्यागते हैं, को विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने ननाओं में सुनी जनससमयाएं

इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने ननाओं में 200 लोगों की समस्याओं को सुना अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैप्टन देसराज शर्मा, महामंत्री चन्द्रवीर पाल, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, एसडीएम धीरा संजीव कुमार, एसई बीसी ठाकुर, अधिशाषी अभियंता अरूण धिमान, दीपक नाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Tags: Vipin Singh Parmar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD