Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्य में महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता : Vipin Singh Parmar

जिला में 68913 महिलाओं को प्रदान किए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन

Vipin Singh Parmar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Vidhan Sabha Speaker, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Aug 2022

Last updated on: Aug 24, 2022, 00:00 IST

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल में महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है इस के लिए विभिन्न कार्यक्रम तथा योजनाएं क्रिर्यान्वित की जा रही हैं जिसके चलते ही महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ हिमाचल के विकास में अहम योगदान दे रही हैं। बुधवार को धर्मशाला कालेज के सभागार में गृहिणी सुविधा योजना के जिला स्तरीय लाभार्थी सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि कांगड़ा जिला में 68913 महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं। 

गृहिणी सुविधा योजना ने महिलाओं को धुएं से भी मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों मंे महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत छूट देकर बड़ी राहत दी गई है। विपिन परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर लाखों वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहंचाया। 

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पेंशन के 3 लाख 7 हज़ार नए मामले स्वीकृत किए गए तथा पेंशन पर 3052 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित रहे प्रदेश के पात्र लोगांे को मुफ़्त ईलाज की सुविधा देने के लिए  मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थकेयर योजना-हिमकेयर आरम्भ की गई है। 

उन्होंने कहा कि  हिमकेयर के अंतर्गत 3 लाख 8 हज़ार लाभार्थियों के ईलाज पर 285 करोड़ 53 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश में 4 लाख 32 हज़ार लोग पंजीकृत है और 187 करोड़ 53 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के अंतर्गत तीन हज़ार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है। 

अभी तक 20 हज़ार से अधिक लाभार्थियों के ईलाज के लिए 80 करोड़ रुपये से अधिक वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत पांच लाभार्थियों को नए कनेक्शन तथा दस लाभार्थियों को निशुल्क रिफिल के पत्र भी सौंपे गए। इससे पहले उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। 

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए तथा कुल्लु के ढालपुर मैदान से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थी महिलाओं से सीधा संवाद भी किया। इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौढ, एएसपी पुनीत रघु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

Tags: Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD