Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सलाहकारों ने रामबन का दौरा किया, विकास परिश्य की समीक्षा की

लोगों के साथ बातचीत की, उनकी शिकायतों को सुना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामबन , 02 Sep 2019

Last updated on: Sep 02, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार के. के. शर्मा और के. स्कंदन ने आज रामबन का दौरा किया और जिले के विकास परिश्य की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने सम्मेलन हल में नागरिक समाज, राजनीतिक नेताओं, कई प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों के साथ बातचीत की।उपायुक्त नाज़िम ज़ई खान, एसएसपी अनीता शर्मा, एसएसपी ट्रैफिक जेएस जौहर, एडीडीसी नवाब दीन, एडीसी ड. बशारत हुसैन, एसीआर हरबंस लाल, सीपीओ कस्तूरी लाल, एसई पीडब्ल्यूडी, विभिन्न जिला और क्षेत्रीय अधिकारी, सदस्य एमसी, सरपंचों, पंचों, नागरिक समाज के सदस्यों और राजनीतिक नेताओं ने बैठकों में भाग लिया।सलाहकारों ने मृदा संरक्षण, वन, पशु, भेड़पालन, मत्स्य, आरडीडी, पीडब्ल्यूडी, पीडीडी, पीएचई, ॠसचाई, सेरीकल्चर, पर्यटन, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य आदि सहित विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं और विभिन्न विभागों के तहत विकास कार्यों के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं पर भी चर्चा की।उन्होंने रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग चार-लेॠनग परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने वन और समाज संरक्षण विभाग को निर्देश दिया कि परियोजनाओं के निर्माण स्थलों के साथ मिट्टी को स्थिर करने के लिए काम करें, जहां जमीनी काम पूरा हो गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग को मोमपस्सी क्षेत्र में जल निकासी का निर्माण करने के लिए निर्देशित किया गया।उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता को चिनाब नदी पर मैत्र पुल का काम शुरू करने के निर्देश दिये ताकि इसे समय पर पूरा किया जा सके। सलाहकारों ने इस तथ्य पर ध्यान दिया कि जीआरईएफ अधिकारियों को मैत्रा सड़क को बेहतर बनाने और मौजूदा पुल (जुल्लाह) को मजबूत करने की आवश्यकता होगी।सीईओ रामबन को कांथी में नवनिणमत गर्ल्स हस्टल को कार्यात्मक बनाने के लिए निर्देशित किया गया और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को पीएचई और पीडीडी विभाग के अलावा हस्टल की चारदीवारी का निर्माण करने का निर्देश दिया गया। 

इस कार्य के लिए जिला प्रशासन को अतिरिक्त धनराशि प्रदान की जाएगी।सलाहकार के. स्कंदन ने पशु, भेड़ और मत्स्यपालन विभाग को किसानों की आय बढ़ाने के लिए सभी योजनाओं के कार्यन्वयन और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए अभिसरण का पता लगाने का निर्देश दिया।सलाहकार के.के. शर्मा ने जिला सुरक्षा योजना के गठन की भी समीक्षा की और एक्सईएन पीएचई को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरू की गई योजना के तहत 2022 तक जिले के हर घर तक पाइप लाइन जलापूणत सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया।इससे पूर्व उपायुक्त ने डिग्री कलेज बनिहाल और गूल, जिला प्रशासनिक परिसर रामबन, 50 बिस्तर वाला अस्पताल बनिहाल, राजस्व परिसर, कन्फ्रेंस हल और इंडोर स्टेडियम गूल, मुंसिफ कोर्ट कम्प्लेक्स उखराल, गुज्जर और बकरवाल बयज हस्टल रामबन सहित प्रमुख परियोजनाओं के कार्यों के निष्पादन की स्थिति के अलावा सभी विभागों की प्रगति और उपलब्धियों के बारे में एक प्रस्तुति दी।सलाहकारों ने जन प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों के साथ भी बातचीत की और उनके मुद्दों को सुना।लोगों ने सलाहकारों को अपनी मांगों और समस्याओं के बारे में बताया जिनमें स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की कमी, सलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना, ट्रामा अस्पताल की कार्यप्रणाली, पीएमजीएसवाई सड़कों के निर्माण और उन्नयन, सभी मोबाइल नेटवर्क की बहाली, पीएमएवाई लाभाणथयों के भुगतान, जल आपूणत योजनाएं,आदि शामिल हैं।कई अन्य प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों ने भी सलाहकारों को पर्यटन, पशु / भेड़पालन, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचई, वन और अन्य विभागों के अलावा अन्य सार्वजनिक महत्व और विकास संबंधी मुद्दों के बारे में अवगत कराया।सलाहकारों ने उन्हें ध्यानपूर्वक सुना और आ६वासन दिया कि उनकी सभी वास्तविक शिकायतों के निवारण के लिए जांच की जाएगी। उन्होंने कुछ मामलों में संबंधित विभागों को तत्काल शिकायतों को देखने और उनका जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Kewal Krishan Sharma , Skandan Krishnan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD