सांसद किशन कपूर ने कहा कि सनातन धर्म विश्व के सभी धर्मों में सबसे पुराना धर्म है। परम्परागत वैदिक धर्म जिसमें परमात्मा को साकार और निराकार दोनों रूपों में पूजा जाता है। ये वेदों पर आधारित धर्म है, जो अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियां, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए है।किशन कपूर आज रविवार को सनातन धर्म सभा डिपो बाजार द्वारा उनके सम्मान में रखे गये अभिनन्दन समारोह में बोल रहे थे।कपूर ने कहा कि सनातन धर्म का सम्मान करना हमारी पुरानी परम्परा से चला आ रहा है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग चाहे वो युवा, महिला एवं बुर्जुग सभी का सम्मान हम सब की प्राथमिकता है। संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे समारोहों का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को पुरानी परम्पराओं के उचित मार्गदर्शन देना है।इस अवसर पर किशन कपूर ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभा द्वारा बनाए गये रीडिंग रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे वरिष्ठ नागरिकों को पाठ्य सामग्री पढ़ने की सुविधा प्राप्त होगी।सांसद किशन कपूर ने सभा से जुड़े सभी लोगों का उनके सम्मान में किये गये आयोजन के लिए धन्यावाद किया।इस अवसर पर सांसद किशन कपूर ने 6 लाख रुपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रधान डॉ.विजय शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा संस्था द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।शर्मा ने बताया कि जब से उन्होंने सभा का कार्यभार संभाला है तब से जोधामल सराय का जनता के सहयोग से नवीनीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी भी सराय में बहुत कार्य किये जाने हैं। जिसमें सर्वप्रथम सराय में वाटर प्योरीफाइर और कूलर की व्यवस्था करना है। उन्होंने बताया कि सराय में कमरों व हाल का निर्माण भी किया गया है जिसमें कुल 30 लाख रूपये व्यय हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण से धर्मशालावासियों को कम रेट पर शादी व अन्य समारोहां के लिए हाल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सांसद रहे शांता कुमार ने भी सनातन सभा को 3 लाख रुपये दिये थे।उन्होंने बताया कि सनातन धर्म सभा धर्मशाला ने निर्णय लिया है कि जोधामल सराय में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक, समाजिक व विवाह-शादी सभी प्रकार के समारोहों में मिनरल वाटर की बोतल का इस्तेमाल न हो इसके लिए फिल्टर वाटर कूलर स्थापित किये जाएंगे। जिससे प्लास्टिक के इस्तेमाल से निजात मिल सके।इस मौके पर केसीसीबी के अध्यक्ष डॉ.राजीव भारद्वाज, मंडलाध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल, प्राणनाथ शाह, उपप्रधान विजय शुक्ला,सचिव त्रिलोक सूद, नगर निगम के पार्षद वित्त सचिव सुरेंद्र थापा, कार्यकारणी सदस्य प्रेम सूद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।