Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब की मंडियों में तेज़ाब से अदरक धोने का कोई मामला नहीं - पन्नू

31 फल और सब्ज़ी मंडियों की अचानक चैकिंग, 140.40 क्विंटल गले-सड़े फल और सब्जियां की नष्ट

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Aug 2019

Last updated on: Aug 30, 2019, 00:00 IST

मंडियों में तेज़ाब के साथ धूली अदरक की बिक्री सम्बन्धी मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजऱ तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को राज्य भर की 31 फल और सब्ज़ी मंडियों की अचानक चैकिंग की गई। यह जानकारी तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर, स. के.एस. पन्नू ने दी।डिविजऩ, जि़ला और मार्केट कमेटी स्तर पर गठित टीमों को यह जि़म्मा सौंपा गया। मंडी बोर्ड, फूड सेफ्टी और बाग़बानी विभाग के अधिकारियों के सम्मिलन वाली इन टीमों ने मंडियों में हानिकारक अदरक के साथ साथ गले-सड़े और ग़ैर वैज्ञानिक ढंग के साथ पकाऐ फलों और सब्जियां ढूँढने के लिए चैकिंग की।हानिकारक अदरक की बिक्री सम्बन्धी डर को दूर करते हुये स. पन्नू ने बताया कि सब्ज़ी मंडियों में तेज़ाब के साथ धूली ऐसी कोई अदरक नहीं पायी गयी। उन्होंने कहा कि इस चैकिंग के दौरान तकरीबन 140.40 क्विंटल गले-सड़े फल और सब्जियां मिली जिनको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।जि़क्रयोग्य है कि पिछले कुछ दिनों से देश में तेज़ाब के साथ धूली अदरक की बिक्री सम्बन्धी सोशल मीडिया पर पोस्टें वायरल होने के साथ-साथ कई न्यूज चैनलों पर भी इस सम्बन्धी सूचना दी जा रही है। तेज़ाब के साथ अदरक धोने से यह देखने को काफ़ी आकर्षक लगती है जिससे बढिय़ा क्वालिटी का माना जाता है, जिससे इसकी बिक्री बढ़ती है। इसलिए सब्ज़ी मंडियों की बड़े स्तर पर चैकिंग की गई। स. पन्नू ने कहा कि पंजाब की मंडियों में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया।इस छापेमारी के दौरान संगरूर में 1.80 क्विंटल, पटियाला में 2.70 क्विंटल, लुधियाना में 1.70 क्विंटल, खन्ना में 5 क्विंटल, जगराओं में 1.5 क्विंटल, होशियारपुर में 14 क्विंटल, नवांशहर में 0.7 क्विंटल, बलाचौर में 54 क्विंटल, तरन तारन में 0.45 क्विंटल, कपूरथला में 0.26, जालंधर में 0.18 क्विंटल, अमृतसर में 1.5 क्विंटल, पठानकोट में 0.65 और बटाला में 1.67 क्विंटल गले- सड़े फल और सब्जियां मिलीं। 

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD