Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन मिलियन ट्री’ अभियान के समापन समारोह में भाग लिया

अमित शाह ने बैटरी चालित पर्यावरण अनुकूल बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 29 Aug 2019

Last updated on: Aug 29, 2019, 00:00 IST

जम्‍मू-कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्‍छेद 370 के विभिन्‍न प्रावधानों को हटाने के बाद गुजरात के अपने पहले दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ‘मिशन मिलियन ट्री’ कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन अहमदाबाद नगर निगम ने किया। विश्‍व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून, 2019 को शुरू किए गए इस मिशन का समापन अहमदाबाद में 10,87,000 पौधों के रोपण के साथ हुआ।इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने महिलाओं से किराने के सामान और सब्‍जी की खरीदारी के लिए प्‍लास्टिक की थैलियों का इस्‍तेमाल न करने का आह्वान किया। श्री शाह ने लोगों को पेरिस जलवायु समझौते का स्‍मरण कराते हुए विश्‍व भर में कार्बन डाई ऑक्‍साइड और कार्बन मोनो ऑक्‍साइड के उत्‍सर्जन के कारण ओजोन की परत के क्षय से जुड़े खतरे को रेखांकित किया।इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने वर्ष 2019 में दूसरी बार सत्‍ता संभालने के समय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा ‘जल शक्ति’ के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन किए जाने का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि यह कदम आने वाले दिनों में जल संरक्षण, जल संचयन, अपशि‍ष्‍ट जल के शोधन और सिंचाई संबंधी नवाचारों सहित पर्यावरण संरक्षण के विभिन्‍न मोर्चों पर पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करेगा।श्री शाह ने शहर में 8 एसी इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया और इसके साथ ही एक बैटरी चार्जिंग केंद्र का उद्घाटन भी किया। अहमदाबाद नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री शाह ने कहा कि अहमदाबाद ने देश में निर्मित बसों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों का परिचालन बढ़ाने में अगुवाई की है। उन्‍होंने नागरिक निकायों से तकनीकी जरूरतों जैसे कि बैटरी बदलने के ऐसे उपयुक्‍त केंद्रों की स्‍थापना करने की दुरुस्‍त तैयारी करने की अपील की जिससे समय की बचत हो और इसके साथ ही ऊर्जा किफायती भी हो।

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की आवासीय सोसायटियों के अध्‍यक्षों/सचिवों को अपनी-अपनी सोसायटियों में कम से कम ऐसे 5 पौधे लगाने के लिए एक विशेष पत्र लिखा है जो 100 साल से भी अधिक समय तक जीवित रहते हैं। इनमें बरगद के पेड़, पीपल के पेड़ इत्‍यादि शामिल हैं। इस बारे में मिली प्रतिक्रिया पर संतोष व्‍यक्‍त करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि उन्‍हें ऐसे 3216 सकारात्‍मक जवाब प्राप्‍त हुए हैं जिनमें सोसायटियों ने पेड़ों में नियमित रूप से पानी देने के साथ-साथ उनका समुचित रख-रखाव करने की भी व्‍यवस्‍था करने की जानकारी दी है।इस अवसर पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री श्री विजय भाई रूपाणी ने केंद्रीय गृह मंत्री को आश्‍वासन दिया कि गुजरात इलेक्ट्रिक वाहनों का परिचालन बढ़ाने में देश की अगुवाई करेगा। उन्‍होंने कहा कि फिलहाल अहमदाबाद में 50 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन का प्रावधान किया गया है, लेकिन जल्‍द ही अकेले अहमदाबाद शहर में 500 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्‍होंने गुजरात राज्‍य को हरित, स्‍वच्‍छ, पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण मुक्‍त बनाने की बात दोहराई।श्री रूपाणी ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रिक बसें स्‍वदेश में ही निर्मित की गई हैं जो ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा के अनुरूप है। इस वर्ष पर्याप्‍त वर्षा होने पर संतोष व्‍यक्‍त करते हुए श्री रूपाणी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्‍य सरकार की ओर से अनेक चेक डैम एवं तालाबों के साथ-साथ कई अन्‍य जल संरक्षण प्रयास किए गए हैं जिनके अच्‍छे नतीजे अब सामने आ रहे हैं।अहमदाबाद की महापौर सुश्री बिजल पटेल, गुजरात सरकार के गृह मंत्री श्री प्रदीपसिंह जड़ेजा, गुजरात के कृषि मंत्री श्री आर.सी. फालदू, गुजरात के राजस्‍व मंत्री श्री कौशिक भाई पटेल और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD