Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है हमारी प्रतिभा : संदेश यादव

कई क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों को भारत गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Aug 2019

Last updated on: Aug 29, 2019, 00:00 IST

भारत में छुपी हुई प्रतिभाओं में एक नई उर्जा का संचार लाने और देश के विकास में अपना योगदान देने वाले महान और उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित करने के लिए 5वें अतुल्य पुरस्कार समारोह भारत गौरव अवार्ड का आयोजन सरदार पटेल मार्ग होटल ताज में किया गया। इस समारोह में कई क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया। भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन के महासचिव संदेश यादव ने मौजूद सभी लोगों को अभिनन्दन किया और इस समारोह में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया। इस सम्मान समारोह में जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलसते, राज्यसभा सांसद सत्य नारायण जाटीया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस पुरस्कार समारोह में पद्मश्री कल्पना सरोज, रियल पैडमैन पद्मश्री ए.मुरुगनंथम, एनसीएमईआई के चेयरमैन जस्टिस एन.के. जैन, प्रशाशनिक में आईएएस श्रीकृष्णनाथ, समाज सेवा के क्षेत्र में सुजन वी अभीराजन, ट्रांसजेंडर नेहा शर्मा, दीपक हाल्दे, एजुकेशन के क्षेत्र में डीपीएस की प्रिंसिपल सविता चड्ढा, डॉ. गणेश तारे, इनोवेशन एंड साइंस के क्षेत्र में नारायण कृष्णा, मर. मनमोहन सिंह, आर्ट एंड कल्चर में आरुशी निशंक व खेल में रेसलर वीरेंदर सिंह और संग्राम सिंह आदि को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान सत्य नारायण जटिया, रतन लाल कटारिया, पूर्व लोकसभा सांसद पी.के. पतसानी, राजकुमार दिवाकर आदि को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मशहूर सिंगर शंकर साहनी, जादूगर हसन कमाल रिज़वी व कई मशहूर लोगों ने अपनी प्रस्तुतितियों और अपनी शिरकत से कार्यक्रम को और खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर महासचिव संदेश यादव ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि भारत गौरव अवार्ड का परिवार हर वर्ष बढ़ रहा है, और मेरा सपना है कि इस अवार्ड को मैं नोबल पुरुष्कार के फेरिश्त में शामिल करवाऊं। 

 

Tags: Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD