Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

दरार भरने का काम युद्ध स्तर पर जारी - सुखबिन्दर सिंह सरकारिया

जालंधर, लुधियाना और मोगा जि़लों में अब तक 12 दरारें भरी

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Aug 2019

Last updated on: Aug 28, 2019, 00:00 IST

पंजाब के जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने आज यहाँ बताया कि अब तक सतलुज नदी के 12 दरारें सफलतापूर्वक भरी जा चुकी हैं और बाकी बची दरारों को भरने का काम युद्ध स्तर पर जारी है, जिनको आने वाले कुछ दिनों में भर दिया जायेगा। बताने योग्य है कि भारी बारिशों के कारण सतलुज नदी में कुछ स्थानों पर दरारें पड़ गई थी।जल स्रोत मंत्री द्वारा राहत कार्यों और बाढ़ पीडि़तों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में अपनी एक महीने का वेतन भी दिया गया  है।श्री सरकारिया ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से राज्य का बड़ा नुकसान हुआ है परन्तु पंजाब सरकार और कई संगठनों के वालंटियरों के अथक यत्नों की वजह से 12 दरारें सफलतापूर्वक भर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जल स्रोत विभाग के अधिकारियों द्वारा इन दरारों को भरने में सक्रिय भूमिका निभाई गई है।जल स्रोत मंत्री ने बताया कि फिल्लौर सब डिवीजऩ के गाँव मियोवाल और माऊ साहिब में 9 दरारें भरे जाने के अलावा लुधियाना जि़ले के गाँव भोलेवाल में 168 फुट चौड़ी दरार को शनिवार को भर दिया गया था। उन्होंने बताया कि मोगा जि़ले के गाँव किशनपुरा में भी दो दरारें भरी गई हैं।श्री सरकारिया ने बताया कि जालंधर जि़ले के गाँव जानियां चाहल में 500 फुट चौड़ी दरार और संगोवाल में 200 फुट दरार को भरने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि रोपड़ जि़ले के गाँव भाऊवाल में 50 फुट, गाँव खैराबाद में 150 फुट और गाँव सुरतापुर में 60 फुट दरार को भरा जा रहा है।उन्होंने बताया कि जल स्रोत विभाग के अन्य अधिकारियों समेत निगरान इंजीनियर और कार्यकारी इंजीनियर राहत कार्यों के लिए डटे हुए हैं। बताने योग्य है कि जल स्रोत मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का छ: बार दौरा करके दरारें भरे जाने के कार्यों का जायज़ा लिया है।श्री सरकारिया ने बताया कि सतलुज नदी के बाँधों के निर्माण और इमरजैंसी मुरम्मत के लिए विभाग के निगरान इंजीनियरों को अपेक्षित सामान खरीदने और मज़दूर लगाने के लिए 2 करोड़ रुपए तक के फंडों के प्रयोग का अधिकार दिया गया है।चीफ़ इंजीनियर ड्रेनेज श्री संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि दरार भरे जाने के कार्यों में तकनीकी मदद जल स्रोत विभाग के ड्रेनेज विंग द्वारा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दरार भरने के ऑपरेशन को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी और आने वाले दिनों में सभी दरारें भर दी जाएंगी।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD