Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में फिल्मेकिंग इंटर स्कूल प्रतियोगिता और फिल्म फेस्टीवल का आयोजन

ट्राई सिटी के छात्रों ने बनाई लघु फिल्में, जाने माने अभिनेता रघुवीर यादव ने दिए अवार्ड

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ , 27 Aug 2019

Last updated on: Aug 27, 2019, 00:00 IST

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल (सी.आई.एस.) की तरफ से आज “सिनेमेस्ट्रो-शेपिंग फ्यूचर फिल्ममेकर्स” इंटर स्कूल फिल्ममेकिंग प्रतियोगिता में आज ट्राइसिटी के 16 स्कूलों से 300 छात्रों द्वारा बनायीं गई फिल्मों का फिल्म फेस्टिवल व अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन सिनेविद्या के सहयोग से किया गया। सिनेविद्या भारतीय फिल्म जगत में सिनेमेटोग्राफर व प्रोड्यूसर अमिताभा सिंह की पहल पर शुरु किया गया एक सामाजिक उद्यम है जिसका उदेश्य एक्सपर्ट्स द्वारा छात्रों को फिल्म निर्माण, सिनेमैटोग्राफी, एनीमेशन और फिल्मों से जुडी अन्य बारीकियों के बारे में सीखाना है। अगस्त महीने के पहले हफ्ते सिनेविद्या द्वारा चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के लिए तीन दिवसीय विशेष वर्कशॉप का भी आयोजन किया था जिसमें छात्रों को फिल्ममेकिंग की बारीकियों के बारे में फ़िल्मी जगत की जानी मानी हस्तियों: अभिनेता और निर्देशक अनंत विधाता शर्मा, एनीमेशन विशेषज्ञ अमृतपाल कौर बरोट, कोरियोग्राफरस लता बीएस और निधि चौहान, विज्ञापन जगत से अंबर चक्रवर्ती द्वारा ट्रेनिंग दी गई थी और उसके बाद हर टीम ने एक लघु फिल्म का निर्माण किया। आज बालीबुड के जाने माने एक्टर रघुवीर यादव और सिनेमेटोग्राफर व प्रोड्यूसर अमिताभा सिंह ने मिलकर बच्चों द्वारा बांयी गयी इन लघु फिल्मों का आंकलन किया।थिएटर, टेलीविजन व फिल्मों के जाने माने अभिनेता, संगीतकार, गायक और सेट डिजाइनर रघुवीर यादव इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।  

रघुवीर यादव को फिल्मों में उनके अभिनय के लिए ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड्स मिलें है,  “मैसी साहिब” फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्होंने दो अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए, सन 1986 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में ऍफ़.आई.पी.आर.ई.एस.सी.आई (FIPRESCI) क्रिटिकस अवार्ड तथा 11वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता पुरस्कार : सिल्वर पीकॉक अवार्ड से सम्मानित किया गया जो की आज तक केवल एक ही भारतीय अभिनेता को मिला है। इस मौके पर रघुवीर यादव ने कहा कि युवाओं के लिए फिल्ममेंकिंग, कोरियोग्राफी, एनीमेशन, एडवर्टाइजमेंट आदि क्षेत्रों में बहुत ही अपार संभावनाएं हैं।  उन्होने कहा कि इस पृष्ठभूमि में सिनेमेस्ट्रो की तरफ से सिनेविद्या के सहयोग से जो फिल्ममेकिंग की कार्यशाला आयोजित की गई वह बहुत ही सराहनीय है। इंटर स्कूल फिल्ममेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा दिलों को छूने वाले कई विषयो जैसे थ्रिलर, हारर, प्यार, करूणा पर आधरित लघु फिल्मों बनायीं गई। कई उभरते सितारों ने शिक्षा व महिलाओं के विषयों पर भी फिल्मों को बनाया।  सभी लघु फिल्मों को दिखाने के बाद अमिताभा सिंह की तरफ से उन लघु फिल्मों का मूल्यांकन किया गया।  यादव ने कहा है कि सिनेमेस्ट्रो व सिनेविद्या की तरफ से छात्रों को मंच प्रदान किया गया उससे निश्चित रूप से छात्रों को फिल्ममेकिंग के बारे मं छात्रों को नया सीखने के लिए मिला है। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसीपल नियति चितकारा का कहना है कि सिनेमेस्ट्रो ने छात्रों को बताया कि किस तरह से फिल्ममेकिंग एक लर्निंग टूल की तरफ से इसतेमाल हो सकती है और सिनेविद्या ने इस सोच को आगे बढ़ाने में मदद की । स्कूल को हर केटेगेरी में लघु फिल्मों की प्रविष्टियां बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं। युवा छात्रों द्वारा तैयार की गई इन फिल्मो को देखकर बहुत ही खुशी होती है। उन्होंने कहा कि नैतिक रूप से मजबूत करने और परंपरा व संस्कृति के उत्थान में भी सिनेमा का बहुत ही बडा योगदान है।  इस मौके पर अमिताभा सिंह ने कहा है कि छात्रों ने बहुत ही शानदार काम किया और उन्होंने बहुत ही खूबसूरत विषयों पर लघु फिल्मों को बनाया।  उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा मेहनत करके बनाई गई लघु फिल्मों को देखना बहुत ही शानदार अनुभव रहा। फिल्ममेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा व कला का शानदार प्रदर्शन किया।  

 

Tags: Chitkara International School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD