Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी और राष्ट्रीय कौशल एक्सपो 2024-25 में अपना जलवा बिखेरा

Chitkara International School, CBSE Science Exhibition, National Skill Expo, School, International School, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2025

Last updated on: Feb 14, 2025, 00:00 IST

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की शैक्षणिक और वैज्ञानिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत करते हुए स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई नेशनल साइंस एग्जिबिशन 2024-25 और नेशनल लेवल स्किल एक्सपो में असाधारण उपलब्धियों को हासिल किया। 

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, पंचकूला की आठवीं कक्षा की छात्रा त्रिजल बंसल ने मैथमेटिकल मॉडलिंग एंड कंप्यूटेशनल थिंकिंग सब थीम ( ग्रेड 6-8 कैटेगरी) में सीबीएसई नेशनल साइंस एग्जीबिशन में इनोवेटिव प्रोजेक्ट “गर्भिणी” के लिए पहला पुरस्कार जीता। 

इस असाधारण प्रोजेक्ट में एआई ड्रिवन फीटल हार्ट रेट मानिटरिंग, रियल टाइम डेटा एनालिसिस, नॉइज़ फिल्टरिंग और स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन जैसे फीचर्स को समाहित किया गया है। यह नान क्लीनिकल और शोर शराबे वाले वातावरण में सटीक मॉनिटरिंग को सुनिश्चित करता है जो कि सुविधाओं से वंचित खासकर ग्रामीण इलाकों में मेटरनल केयर को प्रदान करने में मदद करता है। 

30 जनवरी से 1 फरवरी, 2025 तक गुरुग्राम में इस प्रतिष्ठित एग्जीबिशन का आयोजन किया गया जिसमें 400 टीमों ने भाग लिया । इसमें  विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा हुई और 28 प्रोजेक्टों को दिखाया गया। वहीं दूसरी ओर चितकारा इंटरनेशनल स्कूल चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए छठी कक्षा की छात्रा आनवी मधु चितकारा और कक्षा 9 के छात्र नंदीश सिंह धालीवाल का चयन जोधपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की स्किल एक्सपो के लिए किया गया। 

इनका चयन उनके अग्रणी प्रोजेक्ट “सोलर शामियाना -ए सोलर पावर कैनोपी” के लिए किया जो कि आपदा-प्रभावित क्षेत्रों, शिविरों, ट्रेक और बाहरी आयोजनों के लिए डिज़ाइन किया गया। इनकी इनोवेटिव एप्रोच स्कूल के टेक्नोलॉजिकल एडवांडस्मेंट सस्टेनेबिलिटी व रियल वर्ल्र्ड इंपेक्ट पर फोकस करती है। 

उनकी उल्लेखनीय सफलता शिक्षकों और मार्गदर्शकों के अटूट समर्पण से उपजी है, जिन्होंने नवाचार और अनुभवात्मक शिक्षा की एक गतिशील संस्कृति को विकसित किया है। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से छात्रों को आलोचनात्मक ढंग से सोचने, नवीनतम विचारों का पता लगाने और परिवर्तनकारी शिल्प बनाने की प्रेरणा मिलती है। 

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. नियति चितकारा ने इस गौरव के क्षणों को साझा करते हुए कहा, " चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में, हम जिज्ञासा, नवाचार और वास्तविक दुनिया की समस्या-समाधान को बढ़ावा देते हैं। त्रिजल, आन्वी और नंदीश की उपलब्धियां उनके समर्पण और हमारे शिक्षकों की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं और भावी पीढ़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती है। 

उनकी सफलता ने युवाओं को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया है  कि हम ज्ञान, रचनात्मकता और उद्देश्य के लिए आगे बढ़ेगे। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए त्रिजल, आन्वी और नंदीश को हार्दिक बधाई देता है स्कूल वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल विकसित करने, छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।  

 

Tags: Chitkara International School , CBSE Science Exhibition , National Skill Expo , School , International School , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD