Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने राहत कामों का लिया जायज़ा

राहत सामग्री के लिए बनाऐ डिस्पैच सैंटर का किया निरीक्षण

Listen to this article

5 Dariya News

सुलतानपुर लोधी (कपूरथला) , 25 Aug 2019

Last updated on: Aug 25, 2019, 00:00 IST

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा द्वारा सुलतानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए किये जा रहे राहत कार्यों का जायज़ा लिया। इस अवसर पर विधायक स. नवतेज सिंह चीमा और डिप्टी कमिशनर इंजि. डी. पी. एस.खरबन्दा और पावरकॉम के सी.एम. डी. स. बलदेव सिंह सरां भी उनके साथ थे। इस दौरान जहाँ उन्होंने जिले के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग करके मौजूदा हालात जाने, वहीं मार्केट कमेटी में बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भी रवाना की। इसके अलावा उन्होंने वहां राहत सामग्री के लिए बनाऐ गए डिस्पैच सैंटर का निरीक्षण भी किया।इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये स. बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार संकट की इस घड़ी में राज्य के लोगों के साथ खड़ी है और उनकी हरेक तरह की मदद के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपेक्षित मात्रा में राहत सामग्री और केटल फीड भेजी गई है। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन करके उनको सम्बन्धित गाँवों में तैनात किया गया है, जोकि इन गाँवों के लोगों को मैडीकल, वैटरनरी और खाद्य  सप्लाई की सहूलतें लगातार मुहैया करवा रही हैं। इसी तरह सेना और एन. डी. आर. एफ के जवानों के अलावा वालंटियर भी जंगी स्तर पर बचाव और राहत कामों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पानी घटने से बीमारियाँ फैलने के अंदेशे को देखते हुये सम्बन्धित क्षेत्रों में डाक्टरों और वैटरनरी डाक्टरों के आगामी प्रबंध कर दिए गए हैं।इस मौके पर पावरकॉम के सी.एम.डी. स. बलदेव सिंह सरां ने बताया कि बाढ़ों के कारण सुलतानपुर लोधी के पानी में घिरे जिन गाँवों में बिजली सप्लाई काटी गई है, उनमें मंड इन्दरपुर, जमालीवाल, मन्नू माछी के अलावा 20-25 बे-चिराग़ गाँवों के डेरे जैसे कि कुतबपुर, रामगड़ दलेली, मंड अन्दरीसा, फत्तेवाल, बकरके आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में 275 के करीब कनैक्शन हैं। उन्होंने कहा कि समय पर बिजली सप्लाई काटने के कारण यहाँ बिजली से कोई भी जान-माल का नुक्सान होने से बचाव रहा है।इस अवसर पर एस.एस. पी कपूरथला श्री सतीन्द्र सिंह, एस. एस. पी जालंधर ग्रामीण श्री नवजोत सिंह माहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) श्री राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) स. अवतार सिंह भुल्लर, एस. डी. एम सुलतानपुर लोधी श्रीमती नवनीत कौर बल्ल, एस. डी. एम कपूरथला श्री वरिन्दर पाल सिंह बाजवा, पावरकॉम के डायरैक्टर डिस्ट्रीब्यूशन इंजि.एन. के शर्मा, चीफ़ इंजि. नॉर्थ जालंधर जोन इंजि. संजीव कुमार, एस. ई. इंजि. इन्दरपाल सिंह और अन्य उपस्थित थे।  

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD