Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा

 

बेसिकफर्स्ट ने झारखंड सरकार के साथ रांची में 600 सीटर बीपीओ की स्थापना के लिए एमओयू साइन किआ

इस नई सुविधा का इस्तेमाल छात्रों के आकादमिक और टेक्निकल सहयोग के लिए किया जाएगा.

Listen to this article

5 Dariya News

रांची , 24 Aug 2019

Last updated on: Aug 24, 2019, 00:00 IST

बेसिक फर्स्ट टेक्नोलॉजी पर आधार ई लर्निंग प्लेटफॉर्म है.जहां छात्रों को उनके डाउट क्लियर करने, कैरियर काउंसिलिंग, परीक्षा के समय खास तैयारी में मदद करती है. यह सभी स्टेट बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए है. गुरूवार 22 अगस्त को कंपनी के फाउंडर और सीईओ रणधीर कुमार प्रियदर्शी ने सीएम रघुवर दास के साथ एमओयू  साइन किया.रांची के धुर्वा स्थिति ज्यूडिशियल एकेडमी में बीपीओ/बीपीएम समिट 2019 का आयोजन किया गया. इसका आयोजन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क इंडिया (एसटीपीआई) नेकिया था. एसआईटीपी की स्थापना सूचना एवं तकनीकी मंत्रालय  भारत  सरकार  ने  किया है.बेसिक फर्स्ट भारत में सबसे तेजी से उभरती हुई ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है. यह इस वक्त विदेशों में सिंगापुर, दुबई के अलावा भारत में बंगलुरु सहित देशभर के 18 शहरों में काम कररही है. जिसमें 700 से अधिक लोग काम कर रहे हैं. अब रांची में दूसरा बीपीओ सेंटर खोलने जा रही है.इस अवसर पर सीएम रघुवर दास ने कहा कि बंगलुरु की तरह यहां  मौसम भी है, सरकार सुविधा दे रही है, सुरक्षा  दे रही है. वहां बहुत लोग और कंपनी पहुंच चुकी है. इन कंपनियों को अब  झारखंड आना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जितनी कंपनियों के साथ एमओयू हुआ है, सरकार उनके नुमाइंदों के साथ हर महीने बैठक करेगी. उनकी समस्याओं का लगातार निदान करेगी.

कंपनी के फाउंडर और सीईओ रणधीर कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि वह झारखंड सरकार का धन्यवाद करना चाहते हैं. क्योंकि उन्होंने बहुत ही कम समय में बेहतर सुविधाएंउपलब्ध कराई है. सीएम रघुवर दास का विजन झारखंड को आगे ले जाने में मदद कर रहा है. उनकी मदद से झारखंड में हमारी कंपनी बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करने जा रही है.मौके पर सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुनील बर्णवाल ने कहा कि राज्य में मौके हर दिन बढ़ रहे हैं. सिंगल विंडो सिस्टम से समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. बेसिक फर्स्ट जैसी कंपनियां छात्रों को ध्यान में रखकर काम कर रही है. खुशी की बात है कि वह झारखंड की ही है.रणधीर कुमार ने यह भी कहा कि झारखंड में टैलेंट की कमी नहीं है. युवाओं में प्रचूर संभावनाएं हैं. बस उनको सही अवसर और प्लेटफॉर्म देने की जरूरत है. बीपीओ सेक्टर में यहां के युवा बढ़िया अन्य  क्षेत्रों की तरह बढ़ीया रिजल्ट देंगे, ऐसा उन्हें भरोसा है.बेसिक फर्स्ट खास तरह का लर्निंग प्लेटफॉर्म है जहां छात्र अपने डाउट क्लियर करते हैं. कैरियर काउंसिलिंग के लिए देश-दुनिया में इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके साथ ही एकेडमिक और कंपिटिशन एग्जाम की तैयारी में मदद करती है. इसके अलावा यह एशिया का पहला ऐसा एजुकेशन टेक्नोलॉजी है जो टैब की सुविधा के साथ किराए पर भी देतीहै. यानी छात्र कुछ दिनों के लिए किराए पर इसकी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.

 

Tags: Raghubar Das

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD