Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केरल के लिए डा. ए. वी. एम. पब्लिक सी. सै. स्कूल ने डीसी को सौंपी1100 कापियों और 1100 पैसिलें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधिआना , 08 Sep 2018

Last updated on: Sep 08, 2018, 00:00 IST

केरल में बाढ़ के कारण प्रभावित हुए लोगों की हर पक्ष से सहायता करन के लिए जिला लुधियाना के निवासियों की तरफ से लगातार सहयोग दिया जा रहा है। डिप्टी कमिशनर प्रदीप कुमार अग्रवाल की तरफ से मदद की अपील पर जिला निवासियों की तरफ से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री जिला प्रसाशन तक पहुंचायी जा रही है, जो कि साथ- साथ केरल के लोगों को आगे भेजी भी जा रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत आज स्थानीय डा. ए. वी. एम. पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल की तरफ से 1100 कापियां और 1100 पैनसलों के रूप में सामग्री डिप्टी कमिशनर को भेंट की गई। जिस पर डिप्टी कमिशनर ने जिला प्रसाशन की तरफ से स्कूल प्रबंधकों का तह दिल से धन्यवाद किया।  इस संबन्धित जानकारी देते श्री अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रसाशन की तरफ से अब तक केरल के लिए एक लाख से और ज्यादा खाने पीने के सामान के पैकेट भेजने साथ-साथ 20 हजार से और ज्यादा कंबल, 7 हजार पायजामे,  1 हजार अंडरवियर, 1 हजारों पैंटों, 2 बोरियाँ चप्पलें, 15 हजार टी-शर्टें, 1 हजार बनियान, 500 निक्करें, 1500 पैंटीज, 1500 बच्चों की शर्टें, 1 हजार औरतों की शर्टें, 1 हजार सलीकस, 150 बच्चों की पैंट, बैड शीटें, तौलिए, बर्तन, माचिस के पैकेट, मोमबत्तियाँ,  साबुन, हाथ धोने वाला साबुन, सैनेटरी नैपकिन, टुत्थपेस्ट और बर्श, कप, दवाएँ, इन्नर गारमेंट्स और अन्य रेडीमेड समान शामिल है। इस के इलावा अब जिला प्रसाशन की तरफ से बच्चों की पढ़ाई के साथ सम्बन्धित अन्य रेडीमेड समान भी इक_ा किया जा रहा है, जो कि जल्द ही केरला के लिए रवाना किया जायेगा।

श्री अग्रवाल ने कहा कि बाढ़ के कारण केरला के 4 लाख परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस असुखद स्थिति कारण लोगों को न पूरा होने वाला कमी हुई है। प्रभावित लोग अपनी दैनिक जरूरतों की पूर्ति से भी मोहताज हो गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे वाले दो लाख से और ज्यादा बच्चों को स्कूल शिक्षा के लिए जरूरी सामग्री साथ-साथ विशेष सहायता की जरूरत है।  श्री अग्रवाल ने अलग -अलग संस्थायों और लोगों से अपील की है कि वह ऐसे बच्चों की शिक्षा के साथ सम्बन्धित ज़रूरतों जैसे कि स्कूल बस्ते, पानी की बोतलों, खाने के डिब्बे, कापियों, पैन, पेन्सिलें आदि को पूरा करन के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में बच्चों के लिए 1.5 लाख स्कूल बस्ते, 1.5 लाख पानी की बोतलों, 1.5 लाख खाने के डिब्बे, 7.5 लाख कापियों, 3लाख पैन और 3 लाख पैनसिलों की भारी जरूरत है।उनकें दानी सज्जनों से अपील की कि वह यह सामग्री में अपना योगदान डाल सकते हैं, यह दान सामग्री बचत भवन, डिप्टी कमिशनर लुधियाना के दफतर में बनाऐ गए कुलैकशन सैंटर में तारीख 10 सितंबर, 2018 के प्रात:काल 11 बजे तक जमा करवाई जा सकती है। इस मौके अन्य के स्कूल के डायरैक्टर श्रीमती रेनूं लवली, प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा गाबा, श्रीमती ओमा, श्रीमती अमिता आर. सिंह, श्री हर्ष बाला, श्रीमती सोनीं और ओर उपस्थित थे।

 

Tags: Flood Relief

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD