Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मॉनसून और आने वाले त्योहारों के सीजन के मद्देनजऱ एफ.डी.ए हुआ चौकस

45 दिनों में दूध और दूध उत्पादों के लिए 8000 नमूने

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Aug 2019

Last updated on: Aug 22, 2019, 00:00 IST

मॉनसून और आने वाले त्योहारों के मौसम के मद्देनजऱ भोजन पदार्थों की जांच और नमूने लेने की प्रक्रिया में तेज़ी आई है जिसके निष्कर्ष के तौर पर पिछले 45 दिनों में 8000 सैंपल लिए गए जिससे सूबे के लोगों को बढिय़ा दर्जे का दूध और दूध उत्पाद उपलब्ध कराने को यकीनी बनाया जा सके। यह जानकारी फूड और ड्रग प्रबंधन कमिश्नर (सी.एफ.डी.ए) श्री काहन सिंह पन्नू ने किया।इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए सी.एफ.डी.ए. ने बताया कि राज्य डेयरी विकास विभाग के सक्रिय सहयोग से फूड सेफ्टी कमिश्नरेट की तरफ से दूध और दूध उत्पादों की गुणवत्ता पर तीखी नजऱ रखी जा रही है। 1 जुलाई से 15 अगस्त, 2019 के दौरान फूड सेफ्टी की टीमों ने 1202 नमूने लिए जबकि 2 फूड सेफ्टी वैनों ने दूध और दूध उत्पादों के कुल 1211 सैंपल लिए जिनमें जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और बठिंंडा जैसे हरेक शहर में से 100 से अधिक सैंपल लिए गए, जहाँ कि पिछली जांच के दौरान बड़ी मात्रा में मिलावटखोरी पाई गई थी। इसके साथ ही डेयरी विकास विभाग की मिल्क टेस्टिंग वैनों और लैबों की तरफ से क्रमवार 5015 और 552 सैंपल लिए गए जिससे लिए गए सैंपलों की कुल संख्या 7980 तक जा पहुँची।

पन्नू ने कहा कि यह संतोषजनक बात है कि अब तक जांचे गए सैंपलों में से ऐसे सैंपल बड़े कम हैं जो फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड एक्ट 2016 और रूल्ज 2011 के मुताबिक सही नहीं उतरते। उन्होंने बताया कि एफ.एस.एस.आई. की तरफ से विमता लैब, हैदराबाद के द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण के अनुसार दूध की गुणवत्ता और सुरक्षा काफ़ी हद तक सही पाई गई है क्योंकि ज़्यादातर सैंपल कम फैट के कारण फेल हुए हैं परन्तु वैसे पीने योग्य हैं।फूड सेफ्टी मुहिम में डेयरी विकास विभाग की भूमिका को उजागर करते हुए श्री पन्नू ने बताया कि विभाग की तरफ से बड़े शहरों में दूध की जांच के लिए 8 वैनें लगाई गई हैं। इन वैनों में अडलट्रेशन चैक किट के द्वारा दूध की गुणवत्ता, फैट, प्रोटीन, लैक्टोज आदि की मौके पर ही जांच की जाती है। डेयरी दफ़्तर भी प्रात:काल 9 से 11 बजे तक दूध के सैंपल लेते हैं। दूध की यह जांच बिल्कुल मुफ़्त की जाती है। इसके साथ ही डेयरी विकास विभाग की तरफ से मिलावटी दूध और दूध उत्पादों के प्रति जागरूकता प्रदान करने के मद्देनजऱ लोगों के लिए जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। जुलाई से अगस्त 2019 तक ऐसे 280 जागरूकता कैंप लगाए गए। विभाग की तरफ से किये जा रहे इन प्रयासों का पूरा लाभ लेने के लिए स्थानीय लोगों /समितियों /रैज़ीडैंशियल कल्याण ऐसोसीएशनों को हेल्पलाइन नंबर 0172 -5027285, 2217020 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है और अपने क्षेत्र में की जाती दूध की मिलावटखोरी की जानकारी देने के लिए अपील की है।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD