Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उद्योग मंत्री द्वारा साढ़े चार करोड़ की आईपीएच स्कीमों का लोकार्पण व 55 छात्राओं को साईकलें प्रदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

ऊना , 22 Feb 2014

Last updated on: Feb 22, 2014, 00:00 IST

उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने आज हरोली हलके में  4 करोड़  45 लाख 89 हजार लागत की आईपीएच स्कीमों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने सीनियर सकैंडरी स्कूल दुलैहड़ की जमा दो कक्षा में पढऩे वाली सभी 55 छात्राओं को अपनी तरफ से साईकलें प्रदान कीं और इसी स्कूल की जमा एक की सभी 52 छात्राओं को भी जल्दी साईकलें देने का एलान किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी प्रो. सिमी अग्रिहोत्री भी उनके साथ थीं।उद्योग मंत्री ने हरोली हलके की जनता को आज जिन आईपीएच स्कीमों का तोहफा दिया, उनमें बढेड़ा में 41 लाख 66 हजार लागत के नलकूप, हरोली में 99 लाख 45 हजार लागत की उठाऊ पेयजल योजना , ठाकरां में 26 लाख 39 हजार लागत की पेयजल योजना, कुंगडत में 1 करोड़ 16 लाख 16 हजार लागत की पेयजल योजना, पूबोबाल में 46 लाख 48 हजार लागत के नलकूप व गोंदपुर बुला में 42 लाख 43 हजार लागत के नलकूप का उद्घाटन तथा जोंगपुर में 32 लाख 76 हजार लागत के नलकूप व बालीवाल में नलकूप का भूमिपूजन शामिल है।  

दुलैहड़ में जनसमूह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि दुलैहड़ सीनियर सकैंडरी स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में अंगीकार किया गया है और इस स्कूल का पूरा नक्शा बदला जायेगा। स्कूल के नए भवन बनाये जायेंगे। स्कूल के साथ सटे मैदान को भव्य स्टेडियम का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने  एक करोड़ 5 लाख रूपए जारी कर दिए हैं। इस स्टेडियम में हर खेल की सुविधा होगी। क्रिकेट की पिच भी तैयार होगी और अन्य खेलों के पोल भी जल्दी ही लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि दुलैहड़ में बस अडडे का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जायेगा। साढ़े चार करोड़ से यहां बनने जा रहे हॉस्टल में एक बड़ा हाल भी होगा और विवाह शादियों के लिए भी लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। दुलैहड़ के पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के रूप में स्तरोन्नत करने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। यहां अब 3 डाक्टर बैठेंगे। 

बीत के हर खेत को मिलेगा पानी

उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि बीत एरिया सिंचाई योजना को पिछली कल ही केन्द्र की मंजूरी मिल गई है और इससे बीत क्षेत्र में खुशहाली के नए दौर का सूत्रपात होगा। इस प्रोजेक्ट पर 27 करोड़ 72 लाख 60 हजार रूपए खर्च होंगे और इससे करीब 4 हजार किसानों की 1122 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।  इस सिंचाई योजना के तहत बाथू से प्रतिदिन 4 करोड़ 70 लाख लिटर पानी उठाकर अमराली, सिंगा व छेत्रां मेंं पहुंचाया जायेगा , जहां से किसानों के खेत की प्यास बुझाई जायेगी। इस प्रोजेक्ट पर युद्ध स्तर पर काम शुरू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस शासन में मुकेश अग्रिहोत्री के प्रयासों से जब इस प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाई गई थी, तब इसकी लागत 14 करोड़ थी लेकिन पूर्व भाजपा सरकार ने इस बीत एरिया की प्यास बुझाने वाले इस प्रोजेक्ट को मंजूर करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए । वीरभद्र सरकार ने अब पुन: सत्ता में आने के बाद नए सिरे से इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करवाई गई तो 8 सालों के अंतराल में इसकी लागत भी दुगनी हो गई। उन्होंने कहा बीत क्षेत्र के खेतों को पानी पहुंचाना एक बड़ा सकंल्प था जो पूरा होने जा रहा है। 

एक साल में हरोली को मिले कई तोहफे

उद्योग मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल के दौरान न केवल हरोली विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का समग्र खाका तैयार किया गया है बल्कि करोड़ों रूपए के विकासात्मक प्रोजेक्ट हरोली के लिए मंजूर करवाए गए हैं। एक साल की अवधि के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र को एसडीएम कार्यालय के अलावा  122 करोड़ की ट्रिप्पल आईटी, साढ़े पांच करोड़ का हैल्थ रिसर्च युनिट, 300 करोड़ का फूड पार्क, सवा पंद्रह करोड़ की अजौली-लालूवाल सडक़, 25 करोड़ की झलेड़ा-बनखंडी सडक़, भदसाली में सब्जी मण्डी, हरोली में सिविल अस्पताल, पंडोगा में 112 करोड़ का नया औद्योगिक क्षेत्र, बाथू में 10 करोड़ का सार्वजनिक सुविधा केन्द्र व टाहलीवाल व बाथू में पांच-पांच करोड़ के श्रमिक छात्रावास सहित करोड़ों रूपयों के अन्य विकास प्रोजैक्ट मिले हैं, जो हरोली हलके का नक्शा बदल डालेंगे। उन्होंने कहा कि 1000 करोड़ की स्वां तटीकरण योजना के तहत हरोली हलके की भी तमाम खड्डें चैनलाइज हो जाएंगी। उद्योग मंत्री ने कहा इस एक साल के दौरान हरोली हलके के सैंकड़ों जरूरतमंद लोगों को उपचार के लिए लाखों रूपए की मदद प्रदान की गई है। उन्होंने कहा गरीब की सेवा व गांव का विकास उनका प्रमुख एजैंडा है और इस एजैंडे को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए वह कृत्संकल्प हैं।

लोअर बढेड़ा व नगनोली के स्कूल सीनियर सकैंडरी हुए

उद्योग मंत्री ने कहा कि जनता की मांग पर लोअर बढेड़ा व नगनोली के हाई स्कूलों को प्रदेश सरकार ने सीनियर सकैंडरी स्कूलों के रूप में स्तरोन्नत कर दिया है। हरोली हलके में शिक्षा का नेटवर्क लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री की धर्मपत्नी की धर्मपत्नी प्रो. सिमी अग्रिहोत्री, हरोली ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर , जिला परिषद सदस्य अमनदीप मोनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एडवोकेट धर्मसिंह,  सुरेखा राणा, खादी बोर्ड के निदेशक व गोंदपुर बुला के प्रधान सतीश बिट्टू, बीडीसी सदस्य सतवीर सत्ता, हरोली ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष नक्षत्र सिंह,  जिला परिषद सदस्य सुमन ठाकुर, सामान्य उद्योग निगम के निदेशक पवन ठाकुर, आईपीएच के एसई एनके त्रिवेदी, एक्सियन मुकेश हीरां , एसडीएम धनवीर ठाकुर, डीएसपी सुरेन्द्र शर्मा  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: mukesh agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD