Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

नीतीश के क्लीनचिट पर विधायकों ने अनशन तोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

पटना , 22 Feb 2014

Last updated on: Feb 22, 2014, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा क्लीनचिट देने पर दो पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरिराज सिंह और रामाधार सिंह ने शनिवार को अनशन तोड़ दिया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने विधायकों का अनशन तुड़वाया। बिहर के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा पहुंचकर दोनों पूर्व मंत्रियों को क्लीनचिट देते हुए कहा कि कहीं कोई घोटाला नहीं हुआ है। इधर, घोटाले का आरोप लगाने वाले जनता दल (युनाइटेड) के विधायक मंजीत सिंह ने भी आरोपों को लेकर खेद प्रकट किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अनशन स्थल पर पहुंचकर दोनों विधायकों का अनशन तुड़वाया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जनता दल (यू) के विधायक मंजीत सिंह ने फसल बीमा योजना से जुड़े एक प्रश्न में आरोप लगाया था कि 15 किलोमीटर के दायरे के हिसाब से बीमा कंपनियों को फसल क्षति का आकलन करने के लिए मौसम आधारित संयंत्र लगाने थे। परंतु बीमा कंपनियों से सांठगांठ कर भाजपा के तत्कालीन सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह और गिरिराज सिंह ने 100 करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया और पर्याप्त संख्या में संयंत्र नहीं लगे। इस आरोप के बाद दोनों पूर्व मंत्री विधान परिसर में ही शुक्रवार को अनशन पर बैठ गए थे। दोनों विधायकों ने कहा कि उनके घोटालों की संचिका सार्वजनिक की जाए या मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप् से माफी मांगें। इधर, दोनों विधायकों के अनशन पर रहने के कारण शनिवार को भाजपा के सदस्यों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया। 

 

Tags: nitish kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD