Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तीन करोड़ 71 लाख से होगा कांगड़ा जिला के 173 स्कूलों में नए कमरों का निर्माण : सरवीन चौधरी

Listen to this article

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Aug 2019

Last updated on: Aug 14, 2019, 00:00 IST

जिला काँगड़ा के 173 स्कूलों में नए कमरों के निर्माण व मुरम्मत पर  3 करोड़ 71 लाख रुपये व्यय  किये जायेंगें। यह जानकारी शहरी विकास ,आवास  एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला  भनाला में 6 लाख 30 हजार से निर्मित होने वाले दो कमरों के शिलान्यास के उपरान्त लोगों को सम्बोधित करते हुए दी ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न स्कूलों में  आवश्यकतानुसार नए कमरों का निर्माण करवाया जा रहा है ।शिक्षा खण्ड रैत स्थित शाहपुर के अंतर्गत नए कमरों व स्कूल मुरम्मत कार्यों पर  42 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि  भनाला -रूलेड सड़क के सुधारीकरण की 12 करोड़ की डीपीआर स्वीकृति हेतु भेजी गई है । 15 लाख 40 हजार से बनाये जा रहे स्वास्थ्य उपकेन्द्र भनाला के भवन का निर्माण कार्य 90% पूरा कर लिया गया है और शेष कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा । हरदेई माता मन्दिर सड़क के लिए 5 लाख की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है।भनाला मेला मैदान को 1 लाख खर्च समतल किया गया है और 1 लाख 50 हजार और स्वीकृत किये गए हैं । उन्होंने कहा कि कि चोरी(भनाला) में1 लाख 25 हजार व देहरियाँ (रेहलु) में 1लाख 50 हजार व्यय करके 100 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं । नाहलण व गोरड़ा में 5 लाख 50 हजार खर्च करके विद्युत व्यवस्था को सुधारा गया है ।उन्होंने कहा कि भनाला के वार्ड नं 4 में सिंगल  फेज लाइन को 3 फेस किया जाएगा और इस पर 1 लाख 20 हजार रुपये व्यय होंगें। इसके अतिरिक्त पक्का टियाला में 63 केवीए ट्रांसफार्मर को 100 केवीए में बदला जाएगा और इस पर 1 लाख 50 हजार रुपये व्यय होंगें और यह दोनों कार्य शीघ्र शुरू किए जायेंगें । 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भनाला-दरिणी सड़क पर पिछले कुछ समय से अधूरी दो पुलियों को शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो । उन्होंने कहा कि सराणकी कूहल की 8 करोड़ 65 लाख की डीपीआर स्वीकृति हेतु भेजी गई है और इसके निर्मित होनेे पर 19 गाँवों के किसानों को अच्छी सिंचाई सुविधा मिलेगी ।  उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश भी दिए ।उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राप्रपा भनाला को 6000 हजार रुपये देने की घोषणा की ।बीईईओ सेठ राम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों बारे जानकारी दी । गोरड़ा के प्रधान जसविंदर जस्सु ने इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री का विभिन्न विकास कार्यों हेतु धन उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताया व धन्यवाद किया ।  पीटीएफ के प्रधान राजीव शर्मा ने मुख्यातिथि व आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया । राप्रपा भनाला के बच्चों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। शहरी विकास मंत्री ने इस अवसर लोगों की समस्याओं को भी सुना ।इस  अवसर पर डाइट के प्रधानाचार्य विनोद चौधरी , एडवोकेट दीपक अवस्थी,तिलक शर्मा,राकेश मनु, अधिशासी अभियंता संजीव महाजन, पुनीत सोंधी, राकेश धीमान,एसडीओ सुशील धीमान , मुख्याध्यापक अमिता गुप्ता,बीआरसी देश राज ,सुनील धीमान, बलदेव कल्याण,  एसएसए के कनिष्ठ अभियंता बृजमोहन शर्मा , पीटीएफ प्रधान राजीव शर्मा,बागवानी अधिकारी संजीव कटोच, ,सीएचटी उर्मिला, सतनाम,  हरबंस धीमान,विभिन्न विभागों के अधिकारी , स्कूल स्टाफ व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD