Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा रोपड़ हैड वर्कस पर चल रहे कार्यों का जायज़ा

जल स्रोत मंत्री द्वारा विभाग के अधिकारियों को लिफ़्ट इरीगेशन स्कीम को समय पर मुकम्मल करने की हिदायत ; बिस्त दोआब नहर को पक्का करने के काम का किया निरीक्षण; पौंग डैम का दौरा भी किया

Listen to this article

5 Dariya News

रोपड़ , 14 Aug 2019

Last updated on: Aug 14, 2019, 00:00 IST

पंजाब के जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा बुधवार को रोपड़ हैड वर्कस और पौंग डैम का दौरा किया गया। इस दौरे के दौरान उन्होंने विभाग से सम्बन्धित कार्यों का जायज़ा लिया।श्री सरकारिया ने आनन्दपुर साहिब के पास के चंगर क्षेत्र के लिए चल रहे लिफ़्ट इरीगेशन प्रोजैक्ट का जायज़ा लिया। इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत स्थानीय लोगों को कृषि और घरेलू ज़रूरतों के लिए पानी मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से चंगर क्षेत्र, जिसमें पंजाब-हिमाचल प्रदेश सरहद पर स्थित दो दर्जन गाँव शामिल हैं, के लोगों द्वारा लिफ़्ट इरीगेशन की माँग की जा रही थी। इस स्कीम को चंगर क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत करार देते हुए श्री सरकारिया ने अधिकारियों को हिदायत की कि इस प्रोजैक्ट को समय पर मुकम्मल किया जाये और इसमें कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इसके बाद उन्होंने बिस्त दोआब नहर को पक्का करने के चल रहे कार्यों का भी जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि इस नहर का काम मुकम्मल होने पर दोआबा क्षेत्र में नहरी पानी के साथ सिंचाई के सामथ्र्य में सुधार होगा। इस दौरान जल स्रोत विभाग के अधिकारियों ने श्री सरकारिया को हैड के फाटकों की मुरम्मत और नहरों को नियमित करने सम्बन्धी कार्यों संबंधी अवगत करवाया।इसके बाद श्री सरकारिया द्वारा पौंग डैम का दौरा किया गया। उनकी तरफ से पौंग डैम में शहीदी स्मारक, जो इस डैम के निर्माण के दौरान शहीद हुए श्रमिकों की याद में बनाया गया है, पर फूल मालाएं भेंट करके श्रद्धाँजलि भेंट की। उनकी तरफ से यहाँ पौधा भी लगाया गया। इसके बाद में श्री सरकारिया द्वारा तलवाड़ा में विधायक अरुण डोगरा के नेतृत्व वाले स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। श्री डोगरा ने तलवाड़ा के पहाड़ी गाँवों के लिए शाह केनाल फीडर में से 5 क्यूसिक पानी की माँग की। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि उनकी माँग पहल के आधार पर विचारी जायेगी।इस दौरे के दौरान जल स्रोत मंत्री के साथ चीफ़ इंजीनियर (नहरें) श्री जगमोहन सिंह मान, मुख्य इंजीनियर ड्रेनेज श्री संजीव कुमार गुप्ता, सम्बन्धित एस.ईज़ और जल स्रोत विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद था।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD