राज्यसभा में तेलंगाना विधेयक पेश
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 20 Feb 2014
Last updated on: Feb 20, 2014, 00:00 IST
केंद्रीय गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे ने गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार विरोध के बीच तेलंगाना विधेयक पेश कर दिया। आंध्र प्रदेश के बंटवारे का विरोध करने वाले कुछ सदस्य बाधा डालने के लिए शिंदे की तरफ बढ़े, लेकिन कांग्रेस के सदस्यों और तेलंगाना समर्थकों ने उन्हें रोक दिया। तृणमूल कांग्रेस, जनता दल (यू) और शिवसेना के सदस्यों ने विधेयक पेश किए जाने को असंवैधानिक करार दिया।