Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कांग्रेस के घोषणा-पत्र में किसानों, युवाओं, कर्मचारियों को लुभाने की कोशिश

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 01 Nov 2017

Last updated on: Nov 01, 2017, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में आगामी नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। घोषणा-पत्र में किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, विद्यार्थियों को लैपटॉप और सभी कर्मचारियों के लिए विशेष ग्रेड वेतनमान देने का वादा किया गया है। घोषणा-पत्र को जारी करते हुए कांग्रेस नेता और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कहा कि राज्य में सभी सीमांत और छोटे किसानों को बिना सख्त शर्तों के एक लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में बनी रहती है तो सभी श्रेणी के कर्मचारियों को एक विशेष ग्रेड वेतनमान प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार से वित्त पोषित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में कार्यरत मजदूरों के लिए पार्टी ने कहा कि उनकी मौजूदा दिहाड़ी 150 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये कर दी जाएगी।कौल सिंह ने कहा, "हम केंद्र सरकार से मनरेगा की मजदूरी को 150 रुपये से 350 रुपये तक बढ़ाने के लिए कहेंगे। अगर ऐसा नहीं होगा तो हम अपने खुद के संसाधनों से यह मजदूरी प्रदान करेंगे।" घोषणा-पत्र जारी करने के लिए आयोजित समारोह में उनके साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी उपस्थित थे।कांग्रेस सरकार हर साल राजीव गांधी डिजिटल छात्र योजना के अंर्तगत 10वीं और 11वीं कक्षा के 10,000 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांट रही है। घोषणा-पत्र में वादा किया गया है कि सरकारी स्कूलों विद्यार्थियों को पढ़ाई छोड़ने से रोकने के लिए प्रति वर्ष 50,000 लैपटॉप बांटे जाने का वादा किया गया है। मंत्री ने कहा कि पार्टी अपने पांच साल के शासन के आधार पर मैदान में है, जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों, दूरदराज के इलाकों में विशेष रूप से स्कूलों और कॉलेजों को खोलने और सड़क ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सभी क्षेत्रों के विकास को सुनिश्चित किया गया है।घोषणा-पत्र में भ्रष्टाचार मामलों की निगरानी के लिए भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत आयुक्त की स्थापना के लिए एक तंत्र को गठित करने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को दो साल में नियमित किया जाएगा और पेंशनधारकों को पेंशन में पर्याप्त वृद्धि मिलेगी। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने का वादा किया गया है और जो लोग 75 साल से ऊपर हैं, उन्हें 1,500 रुपये पेंशन देने की बात भी घोषणा-पत्र में की गई है। मीनी स्तर पर वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने कहा कि सत्ता को पंचायती राज संस्थानों में विकेंद्रीकृत किया जाएगा। शासन के तीसरे चरण ग्राम स्तर को पंचायत में तब्दील किया जाएगा। 

 

Tags: Sushilkumar Shinde , Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD